UP Crime: अब तो ‘उत्तम’ प्रदेश में हद हो गई, बलात्कार की एफआईआर 17 दिन बाद

Share

आगरा एसएसपी की फटकार के बाद थाने की पुलिस हरकत में आई, दो आरोपियों की तलाश में जुटी

Uttar Pradesh Rape Case
सां​केतिक चित्र

आगरा। देश में महिला हिंसा (Siha) या अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) बहुत ज्यादा असुरक्षित हो चला है। इस प्रदेश को सत्ता पक्ष के लोग उत्तम प्रदेश (#Uttam Pradesh) होने का दावा करते हैं। लेकिन, अब इसी उत्तम प्रदेश से हैरान करने वाला मामला (#Uttam Pradesh Crime) सामने आया है। यहां एक युवती के साथ दो लोगों ने गैंग रेप (Uttam Pradesh Rape Case) किया था। जिसकी एफआईआर थाने की पुलिस नहीं कर रही थी। जब युवती आगरा एसएसपी के पास पहुंची तो थाने को फटकार लगाई गई। अब थाना पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश रही है।

घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के आगरा (Agra Crime) जिले की रहने वाली महिला के साथ हुई है। पीड़िता (#Uttar Pradesh Rape ) का आरोप है कि उसके साथ सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में रहने वाले दो लोग कलुआ और नवाब सिंह ने असके साथ बलात्कार (#Agra Rape) किया था। उसने बताया कि वह 30 नवम्बर को आगरा से वृन्दावन दर्शन के लिए गई थी। वह मंंदिरों के दर्शन करने के बाद अटल्ला चुंगी तिराहे पर राया कट के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान कलुआ उसके पास आया था। उसने उसे राया कट पर छोड़ने का आश्वासन देकर बाइक पर बैठा लिया। वह राया कट की बजाय राजपुर गांव के सुनसान इलाके ले गया था। यहां उसके दोस्त नवाब सिंह को भी उसने बुला लिया था। जिसके बाद दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसको हवस का शिकार बनाया था। जिसके बाद वह दोनों उसे उसी हाल में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। वह किसी तरह मदद लेकर घटना की शिकायत करने थाने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें:   Thailand की युवती ने लिखा ‘No job No money’ और कर लिया Suicide
उसके साथ हुई हैवानियत का सारा किस्सा सुनने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पीड़िता को बिना केस दर्ज किए वहां से चले जाने को कहा गया था। जिसमें पुलिस ने थक हार कर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। महिला की बात सुनने के बाद एसएसपी ने पीड़िता की जांच के लिए निर्देंश दिए। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी इस मामले मेें आरोपी से पहचान संबंधित जांच किया जाना बाकी है।
Don`t copy text!