Uttar Pradesh Crime: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पंखे में लटका था शव

Share

पुलिस ने पति और सास को लिए हिरासत में, दोनों ही परिजनों के अलग—अलग आरोप

 

Uttar Pradesh Hanging Case
संकेतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar Crime) जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Suspected Death Women) हो गई। मामला नव विवाहिता की मौत का मामला मान रही है। शक ससुराल पक्ष के लोगों पर है। हालांकि ससुराल पक्ष ने इस बात का खंडन कर दिया है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप जरूर लगाए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामला संत कबीर नगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा इलाके का है। यहां महिला ने रविवार रात फांसी लगा ली थी। जिसकी सूचना सोमवार सुबह पुलिस को उसके पति अजीत ने दी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को पति ने बताया कि उसकी शादी जुलाई, 2019 में हुई थी। वह मजदूरी का कार्य करता है। घटना वाली रात वह देर से घर लौटा था। जिसके बाद पत्नी ने उसे ठंडा खाना परोसा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई थी। पत्नी बहस के बाद कमरे में चली गई थी। जिसके बाद पति ठंडा खाना खाकर सोने के लिए कमरे में पहुंचा तो पत्नी लटकी हुई मिली। उसे लटका देख पति ने उसकी मां को आवाज लगाई और महिला को पंखे से उतारा था। इसके बाद महिला के परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। महिला के भाई प्रदीप कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के बाद से ही उसकी सास और पति दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। उस बात की जानकारी उसकी बहन ने दी थी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसकी सास और पति से दो बार समझौता भी करवाया था। प्रदीप ने बताया कि उसकी बहन की आत्महत्या करने में उसके साथ पति और सास का हाथ है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के पति और सास को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   UP Crime : 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 3 दरिंदों ने किया था अपहरण

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!