UP Crime: उम्र पचपन की दिल बचपन का, पुलिस के लिए पहेली बनी लव स्टोरी

Share

50 साल की महिला का 20 साल के युवा पर आया दिल, लड़के के प्यार में घरबार छोड़ने के लिए महिला राजी

Uttar Pradesh Crime
सांकेतिक चित्र

आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) का प्रमुख शहर है आगरा (Agra Crime)। इसको ताजमहल के कारण ज्यादा पहचाना जाता है। यहां शाहजहां ने मुमताज के लिए मकबरा बनाया था। जिसको देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते—जाते हैं। लेकिन, इसी शहर की एक महिला समाचारों की सुर्खियों में आ गई। इस महिला की उम्र 50 साल है। उसको 20 साल के युवा से प्यार हो गया। महिला के पहले से 7 बच्चे हैं पर लड़का कुंवारा है। दोनों के बीच प्यार इतना है कि साथ जीने—मरने के लिए तैयार हैं। मामला पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस भी उसे सुलझाने के लिए हैरान—परेशान हो गई। अब तक कोई मामला नहीं सुलझा है क्योंकि दोनों वयस्क है। दोनों परिवारों के बीच इस मामले में जंग चल रही है। दोनों परिवारों को फिलहाल पुलिस ने नोटिस थमाया है।
जानकारी के अनुसार मामला उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh Love Story) के आगरा (Agra Love Story) जिले के थाना क्षेत्र का है। जिसमें मुख्य किरदार 50 साल की महिला का है। जिसके परिवार में 7 सात बच्चे, 5 पोते और पति है। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का प्रेमी जो केवल 20 साल का है, वह आपस में एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। जिसका विरोध करते हुए परिवार वाले मामले को संबंधित थाना क्षेत्र ले गए। जहां पुलिस ने दोनों परिवार को समझाया। लेकिन, प्यार में डूबे इस प्रेमी जोड़े ने किसी की ना सुनी।
उसके बाद महिला के परिवार और युवक के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आपस में विवाद बढ़ने लगा। पुलिस ने लड़के के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों परिवार को मर्यादा में रहने की अपील भी की है। हालांकि दोनों पक्षों के परिवार लड़के और अधेड़ महिला को घर में नहीं रखना चाहते हैं।
अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   UP Minor Rape Case: 65 साल के वृद्ध ने 2 साल की बच्ची से की दरिंदगी
Don`t copy text!