Road Accident in Badayun : डकैत को दबोचकर लौट रही पुलिस हुई हादसे का शिकार

Share

एक एसआई और अन्य अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

क्षतिग्रस्त पुलिस जीप

बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं (Badayun) में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। हादसे में एक एसआई, कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा (Road Accident) एमएफ हाईपे पर वजीरगंज के पास हुआ। रोडवेज की एक बस ने बिसौली कोतवाली की पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस जीप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक एसआई और अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना उस वक्त हुई जब बिसौली से बदायूं की और जा रही रोडवेज की बस और बदायूं से बिसौली की और जा रही पुलिस जीप में सीधी भिडंत हो गई। बिसौली थाना में पदस्थ एसआई सहदेव सिंह और कांस्टेबल सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। सहदेव सिंह अमरोहा जिले के रहने वाले थे।

आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस टीम

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में टीवी एक्टर करण ओबेरॉय गिरफ्तार

क्षतिग्रस्त रोडवेज की बस

एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिसौली थाना पुलिस की टीम डकैती के एक आरोपी कालीचरण को गिरफ्तार करने उसावां गांव गई थी। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया। हादसे में आरोपी कालीचरण की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं क्षतिग्रस्त बस भी मौके पर ही खड़ी है। जिला अस्पताल में घायल एसआई सत्य सिंह और विक्रम सिंह का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:   Dowry Case: दहेजलोभी परिवार ने नाबालिग की जबरिया तय कर दी शादी

 

Don`t copy text!