Murder : पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, पड़ोसी के घर से लौटी तो घोंट दिया गला

Share

खुद भी की जान देने की कोशिश, 5 साल के बेटे ने खोला राज

सांकेतिक फोटो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स ने शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या (Murder) कर दी। पड़ोसी से पत्नी के अवैध संबंधों के संदेह में पति ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसने भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा कर नहीं सका। शख्स की इस करतूत का खुलासा उसके ही 5 साल के बेटे ने कर दिया।

मामला लिसाड़ी गेट थाना इलाके का है। जहां रहने वाले अकरम को अपनी पत्नी तब्बसुम पर शक था। अकरम को लगता था कि उसकी पत्नी और पड़ोसी इमरान के बीच अवैध संबंध है। इसी के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

अकरम मजदूरी का काम करता था, वहीं उसका पड़ोसी इमरान भी मजदूरी का ही काम करता है। मंगलवार रात जब अकरम काम से लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चों ने बताया कि वो इमरान के घर गई है। तब्बसुम जब वापस लौटी तो अकरम का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

अकरम ने तब्बसुम से मारपीट शुरु कर दी। वो इतना गुस्से में था कि उसने दुपट्टे से तब्बसुम का गला घोंट दिया। जिसके बाद अकरम ने छुरी से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। मारपीट और हत्या की ये सारी घटना 5 साल के बेटे के सामने हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्चे ने ही पूरी घटना सुनाई।

पुलिस ने अकरम को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Uttar Pradesh Murder: पति को रास्ते से हटाने पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश
Don`t copy text!