Law Student से गैंगरेप, वकील ने दोस्त के साथ बनाया शिकार

Share

वकील ने चेंबर में बुलाकर किया दुष्कर्म

Noida Gang Rape
सांकेतिक फोटो

बरेली। Law Student Gang Raped in Law Chamber By Lawyer and accomplice in Bareily UP उत्तर प्रदेश के बरेली में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लॉ स्टूडेंट (Law Student) के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया गया। छात्रा को एक वकील (Lawyer) और उसके दोस्त ने हवस का शिकार बनाया। वकील ने अपने चेंबर में वारदात को अंजाम दिया। घटना 15 फरवरी की है। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को दर्ज की गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। एसएचओ पंकज पंत ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना बहेड़ी इलाके में स्थित वकील के कक्ष में हुई। लॉ की छात्रा किसी काम से वकील के चेंबर में गई थी। जहां वकील और उसका साथी मौजूद था। दोनों ने पीड़िता को बंधक बना लिया और बारी-बारी से बलात्कार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक समेत 7 ने विधवा महिला को बंधक बनाकर एक महीने तक नोंचा

यह भी पढ़ेंः भोपाल में बोलेरो के भीतर गैंगरेप

लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की कोशिश

इससे पहले 6 दिसंबर 2019 को एक लॉ स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया था। 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना इजात्नगर इलाके की थी। लॉ स्टूडेंट परीक्षा देकर घर लौट रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने उसे रोका और ईंट भट्टे की तरफ ले गए। 9 आरोपियों ने छात्रा की अस्मत लूटने की कोशिश की थी। लेकिन किसी तरह वो बचने में कामयाब हो गई थी। आरोपियों ने उसका पर्स, मोबाइल और सोने की चेन छीन ली थी। दुष्कर्म की कोशिश में उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। मामले में शालू मास्टर, संजीव कनौजिया, मनोज वर्मा, राजीव कनौजिया, विदेश सिंह चौहान, प्रभात, नन्हे लाल और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर भी एक लॉ स्टूडेंट के यौन शोषण का ही आरोप है।

यह भी पढ़ें:   गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में दो युवकों ने की दोस्त की हत्या

यह भी पढ़ेंः नौकरानी के साथ सेक्स के दौरान मोमबत्ती से घिनौना काम करता था अधेड़

Don`t copy text!