नौकरानी के साथ सेक्स के दौरान मोमबत्ती से ऐसा घिनौना काम करता था अधेड़

Share

25 साल की महिला के साथ 60 वर्षीय अधेड़ ने क्रूरता की सारी हदें की पार

Uttar Pradesh Rape
सांकेतिक फोटो

मुंबई। अधेड़ उम्र में इस शख्स के वहशीपन की दास्तां पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। 60 वर्षीय दरिंदे ने 25 वर्षीय महिला की मजबूरी का ऐसा फायदा उठाया कि वो गंभीर रूप से बीमार हो गई। आरोपी ने पीड़िता के शारीरिक शोषण की सारी हदें पार कर दी। पीड़िता से हवस पूरी होने के बाद जो दरिंदगी की जाती थी, वो शर्मसार कर देने वाली है। काम और आसरे की तलाश में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंची एक शादीशुदा महिला को क्या पता था कि उसके पिता की उम्र का शख्स उसे बंधक बना लेगा। उसके साथ वो होगा, जो सोचा भी नहीं जा सकता। मामले का खुलासा पीड़िता के बीमार होने पर हुआ। अब पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में रहने वाली 25 वर्षीय महिला अपने पति से लड़ाई होने के बाद घर से भागकर मुंबई पहुंची थी। काम और आसरे की तलाश में वो दर-बदर भटक रही थी, तभी एक बस स्टॉप पर आरोपी की नजर उस पर पड़ गई। आरोपी 60 वर्षीय सलीम झवेरी ने महिला को काम दिलाने का वादा किया। वो उसे अपने साथ घर पर ले गया। सलीम झवेरी बांद्रा के एक फ्लैट में रहता था। उसने उसी फ्लैट में महिला को घर का काम करने के बहाने रख लिया। जिसके बाद सलीम उससे हवस का शिकार बनाता रहा। महिला के साथ बार-बार बलात्कार किया गया। लंबे समय तक ये सिलसिला जारी रहा। दुष्कर्म का शिकार हो रही महिला ने बात किसी को नहीं बताई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नौकरानी के सामने पति ने पत्नी को पीटा

महिला से हवस मिटाने के साथ-साथ सलीम उसके साथ क्रूरता भी करने लगा। सलीम की हैवानियत इतनी बढ़ गई वो महिला के निजी अंगों में मोमबत्ती डालने लगा। हवस मिटाने के बाद उसके निजी अंगों के साथ सलीम ने ये क्रूर खेल शुरु कर दिया। जिसके कारण महिला बीमार हो गई। उसके निजी अंगों से खून बहने लगा। जिसे देख सलीम घबरा गया और इलाज कराने के लिए उसे भाभा हॉस्पिटल ले गया।

भाभा अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर्स को शक हुआ, लिहाजा पुलिस को सूचना दे दी गई। जब पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसकी घिनौनी हरकत का खुलासा हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कैसे सलीम झवेरी ने उसे अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दरिंदगी की। मामले का खुलासा होते ही पुलिस झवेरी के फ्लैट पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजयलक्ष्मी हिरेमठ ने न्यूज एजेंसी को बताया कि आरोपी झवेरी की पत्नी ने उन्हें 20 साल पहले छोड़ दिया था और वह वर्तमान में यूएसए में रह रही हैं। झवेरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है, और उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है

Don`t copy text!