Uttar Pradesh Brutal Murder Case: पत्नी का सिर काटने के बाद थाने लेकर पहुंचा पति

Share

शराब पीने से रोकती थी पत्नी, इस बात पर होता था विवाद, बच्चों का रो—रोकर हुआ बुरा हाल

Uttar Pradesh Brutal Murder Case
सांकेतिक फोटो

आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के आगरा (Agra) शहर में कछपुरा गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात (Agra Incident) ​सामने आई है। यहां एक पति ने शराब के नशे में पत्नी का सिर काटकर ( Uttar Pradesh Beheaded Case) थाने जा पहुंचा। इस निर्मम हत्याकांड (Ruthless Masscare Case) की खबर लोगों को मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले का खुलासा बच्चों की मदद से हुआ था। वे प​ड़ोसियों से मां को बचाने के लिए मदद मांगने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार आगरा जिले में एत्माउदृौला थाना क्षेत्र में पुलिस को महिला की हत्या (Agra Brutal Murder Case) किए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस को यह खबर देने के लिए कछपुरा गांव में रहने वाला व्यक्ति थाने पहुंचा था। घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के पीछे का राज पता किया। पड़ोसियों ने बताया कि मरने वाली महिला का नाम शांति (Shanti) है। उसके चार बच्चे हैं। जिनके जरिए इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिली थी। शांति के चार बच्चे है। पति नरेश (Naresh) टीवी मैकेनिक (TV Mechanic) का काम करता है।

वह अक्सर शराब के नशे में देर रात घर आता है। जिसके बाद वह बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट (Husband Kill Wife) करता था। इस कारण शांति परेशान रहती थी। वह नरेश को पीने के लिए मना करती थी। घटना वाली रात भी दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के थाने पहुंचने के कुछ देर बाद आरोपी पति खुद थाने जा पहुंचा। उसके हाथ में शांति का सिर मिला। आरोपी नरेश से पुलिस को बताया कि उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी का कहना ​है कि हत्या वाली रात मैं नशे में घर आया था। जिसके बाद मेरा पत्नी से विवाद हुआ था। रोज—रोज के विवाद से मैं बहुत परेशान था। इसलिए मैने ही शांति का गला काटकर (Strangled Murder Case) उसे मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   बजरंग दल का नेता रहा योगेश बुलंद शहर हिंसा मामले में गिरफ्तार
Don`t copy text!