UP Gang Rape: नोयडा से अगवा युवती के साथ मुंबई में गैंग रेप

Share

फोन पर बेटी ने दी जानकारी, युवती की तलाश में मुंबई रवाना हुई पुलिस, पड़ोसी समेत पांच आरोपियों की है पुलिस को तलाश

 

Uttar Pradesh Gang Rape
सांकेतिक चित्र

नोयडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोयडा (Noida) शहर से एक युवती को अगवा (Kidnapping) कर लिया गया है। उसके साथ होटल में 6 लोगों ने गैंग रेप (Gang Rape In Hotel) किया है। इस बात का खुलासा अगवा युवती के पिता ने पुलिस के सामने किया है। जिसके बाद युवती की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला नोयडा के सेक्टर—49 क्षेत्र के बरौला गांव का है। इस मामले में आरोपी उस्मान है जो कि पड़ोसी युवती को अपने साथ ले गया था। परिवार को पहले ही शक था। लेकिन, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। लेकिन, युवती के आए फोन ने पुलिस समेत परिवार को हिलाकर रख दिया है। पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका रोते हुए फोन आया था। उसका कहना था कि उस्मान उसको जबरिया मुंबई ले आया है। वह मुंबई (Mumbai Gang Rape) की किसी होटल में हैं जहां उसके साथ मारपीट की जा रही है। उस्मान समेत पांच अन्य दोस्तों ने उसके साथ गैंग रेप(Gang Rape) भी किया है। इस बात की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सर्विंलांस (Surveillance) की मदद ली जा रही है। युवती का आखिरी बार जिस नंबर से फोन आया था उसको ट्रेस कर लिया गया है। लेकिन, युवती और उस्मान का अभी पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने के बाद सच्चाई का पता चल जाएगा। इससे पहले परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की जानकारी थाना पुलिस को दी थी।

यह भी पढ़ें:   Suicide : बेरोजगार इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जुलाई में चली गई थी नौकरी
Don`t copy text!