बीजेपी विधायक समेत 7 ने विधवा महिला को बंधक बनाकर एक महीने तक नोंचा

Share

गैंगरेप के आरोपियों में विधायक का बेटा, भतीजा भी शामिल

भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, फाइल फोटो

भदोही। BJP MLA Ravindra Nath Tripathi Case उत्तर प्रदेश के एक और भारतीय जनता पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। भदोही से विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी (Bhadohi MLA Ravindra Nath Tripathi) , उनके भतीजे समेत 7 लोगों पर एक विधवा महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि रविंद्रनाथ के भतीजे संदीप त्रिपाठी (Sandeep Tripathi) उसे एक महीने तक होटल में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान विधायक रविंद्रनाथ, उसका बेटा और कई करीबी उसे नौंचते रहे। बार-बार बलात्कार की वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। मामला 2017 का है, जिसकी एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय पीड़िता ने रविंद्रनाथ समेत सात पर 2017 में एक महीने तक बंधक बनाकर बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

6 साल पहले विधायक के भतीजे से हुई थी दोस्ती

चार ब्वॉयफ्रेंड घुमाने के बाद लड़की ने की शादी, सुहागरात पर गिफ्ट मिली तबाही

पीड़िता बनारस की रहने वाली है। उसने बताया कि 6 साल पहले उसकी दोस्ती विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप से हुई थी। 2014 में पीड़िता और संदीप एक ही ट्रेन से मुंबई से लौट रहे थे। दोस्ती होने के बाद करीबी बढ़ी, संदीप ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और भदोही, वाराणसी और मुंबई ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने कई बार शादी के लिए संदीप को मनाया, लेकिन वो टालता रहा।

बंधन बनाकर गैंगरेप

नौकरानी के साथ सेक्स करते वक्त मोमबत्ती से घिनौना काम करता था अधेड़

यह भी पढ़ें:   Unnao Acid Attack Case : एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब

पीड़िता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में यूपी के आम चुनाव के दौरान तो संदीप ने सारी हदें पार कर दी। संदीप ने गाड़ी भेजकर महिला को बनारस से भदोही बुलाया। जहां उसे एक होटल में ठहराया गया। इसी होटल में विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने भी महिला से दुष्कर्म किया। यहां तक कि विधायक के बेटे ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। करीब 1 महीने तक महिला का यौन शोषण होता रहा, इस दौरान संदीप के कई करीबियों ने महिला से बार-बार बलात्कार किया।

दूसरे विधायक पर साजिश का आरोप

जिगोलो से शौक पूरा कर रही थीं रसूखदारों की पत्नियां, उल्टे पांव लौटी पुलिस

वहीं इस मामले में बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने ज्ञानपुर सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्र (Vijay Mishra) पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। निषाद पार्टी से विधायक विजय मिश्र चौथी बार ज्ञानपुर सीट से जीते है, उनकी गिनती उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायकों में होती है। त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने विजय मिश्र के भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी, लिहाजा उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है। त्रिपाठी का कहना है कि वो किसी भी जांच के लिए तैयार है।

Don`t copy text!