UP Crime : मूक-बधिर महिला से सामूहिक बलात्कार

Share

छत के रास्ते घर में घुसे थे बदमाश

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले से गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने एक मूक-बधिर महिला को हवस का शिकार बनाया। 50 वर्षीय महिला के साथ दो आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। दरिंदों ने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता विधवा है। घटना के वक्त वो घर पर अकेली थी। आरोपी छत के रास्ते उसके घर में दाखिल हुए थे।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। जहां दो नकाबपोश युवकों ने मूक-बधिर महिला से सामूहिक बलात्कार ((Deaf & Dumb Woman Gang Raped) किया। महिला के जेठ ने गुरुवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश सिंह ने प्राथमिकी के आधार पर शुक्रवार को कहा, ‘‘50 वर्षीय मूक-बधिर विधवा से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने की यह घटना बुधवार आधी रात की है। उस समय महिला अपने घर में अकेले सो रही थी, तभी नकाबपोश दो अज्ञात युवक मकान की छत से उसके घर में घुसे और उन्होंने महिला के हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर कथित रूप से बलात्कार किया और फरार हो गए।”

यह भी पढ़ेंः नेत्रहीन महिला से ज्यादती और कुकर्म

उन्होंने कहा, “भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है” सिंह ने कहा, “आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।’’

यह भी पढ़ें:   14 साल की लड़की का अपहरण, दो दिन में कई बार हुआ गैंगरेप
Don`t copy text!