छात्रा को छेड़ना पड़ा भारी, बेल्ट से जमकर हुई पिटाई

Share

नशे में धुत मनचले को बीच सड़क पर लड़की ने सिखाया सबक

UP Crime News
सांकेतिक चित्र

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में यौन हिंसा के मामले कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें कई मासूम और युवतियों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। इनके बीच एक एक घटना ने युवतियों को साहस प्रदान किया है। घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की है। यहां एक मनचला नशे में धुत्त होकर छात्रा से छेड़खानी कर रहा था। उसको छात्रा ने सरेराह अपने बेल्ट से उसको पीटकर उसकी मजनूगिरी उतार दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसके बाद छात्रा की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई।

नशे कि हालत में था आरोपी

जानकारी के मुताबिक छेडखानी का शिकार हुई छात्रा प्रयागराज में किराए से रहती है। वह परीक्षा की तैयारी कर रही है। गुरुवार शाम को वह अपनी सहेलियों के साथ पास के ही पार्क मे घूमने निकली थी। उसी वक्त वहां एक युवक आया। वह नशे में पूरी तरह धुत्त था। उसने छात्रा से छेड़खानी शुरु कर दी। छात्रा ने साहस किया और लोगों को उसकी हरकत बता दी। जिसके बाद वहां जमा हुए लोगों बदमाश को दबोच लिया। जिसके बाद उसकी छात्रा ने पिटाई शुरु कर दी।

सोशल मीडिया पर ट्रोल

इस सारी घटनाक्रम का वीडियो छात्रा की दोस्तों ने बना लिया। उसको उन्होंने वायरल किया। वह देखते ही देखते पूरे प्रयागराज में फैल गया। जिसके बाद वह फेसबुक, ट्वीटर समेत अन्य जगहों पर शेयर किया जाने लगा। यह वीडियो देखते—देखते हजारों लोगों के बीच चला गया। भाजपा ने इस वीडियो को वायरल करते हुए बताया कि नारी अबला नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में नारियों को छेड़ने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाता है।

यह भी पढ़ें:   हरियाणा से मध्यप्रदेश आ रही बस हाईजैक, यात्रियों को बनाया बंधक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!