Minor Rape Attempt: स्कूल में चपरासी ने 7 साल की मासूम से की दरिंदगी

Share

टॉफी दिलाने के बहाने किया घिनौना काम, मासूम ने उजागर किया चपरासी का राज

Uttar Pradesh Crime
सांकेतिक फोटो

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Muradabad) के एक स्कूल में चपरासी ने दरिंदगी (Minor Abuse) की। आरोपी ने 7 साल की बच्ची के साथ यह घटना की थी। बच्ची ने ही उसका राज उजागर किया था। उसने परिवार को बताया कि वह दरिंदगी (Minor Rape Attempt) में कामयाब हो पाता उससे पहले उसने शोर मचा दिया था। पुलिस ने चपरासी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना कटघर स्थित स्कूल की है। यहां एक चपरासी ने सात वर्षीय मासूम को अपनी हवस (Muradabad Minor Abuse) का शिकार बनाने की कोशिश की। जानकारी छात्रा ने पहले परिजनों फिर थाने को मिली थी। परिजनों का कहना है कि छात्रा कक्षा एक में पड़ती है। वह स्कूल की छूटटी के बाद उसी स्कूल में ट्यूशन के लिए रूकती है। शनिवार जब बच्ची स्कूल से घर आई तो वह खामोश थी। उसकी मां ने पिता के घर आने पर यह जानकारी उसको भी दी। जब तक बच्ची सो चुकी थी। इसलिए वह उससे बात नहीं कर पाए थे। दूसरे दिन सुबह जब बच्ची सोकर उठी तो वह डरी सहमी सी थी। जिसके बाद माता—पिता ने बच्ची से इसकी वजह जानी। बच्ची ने रोते हुए अपने पिता को स्कूल के चपरासी की सारी करतूत उजागर की।
बच्ची ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर आने के लिए बाहर आ रही थी। उसे स्कूल के गेट पर चपरासी मिला था। उसने बच्ची को टॉफी देने के बहाने क्लास रूम ले गया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकत करना चाहा। बच्ची ने शोर मचा दिया था। शोर मचाने पर उसका मुंह दबाया था। जब बच्ची जोर—जोर से रोने लगी तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। उसके बाद बच्ची को धमकाते हुए बोला की अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे मार डालेगा। इसी बात से बच्ची डर गई थी। उसके बाद परिजनों ने आरोपी चपरासी रामकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी बलदेवपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   UP Gang Rape: पुलिस की नीली बत्ती वाहन से अगवा कर छात्रा से ज्यादती
Don`t copy text!