Baghpat : सेना के जवानों की सरेआम पिटाई, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Share

होटल में खाना खाने गए थे आर्मी के जवान, कर्मचारियों ने की मारपीट

लहुलुहान हालत में आर्मी का जवान

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद पर बदमाशों ने सेना के जवानों से मारपीट की है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना एक होटल के बाहर की है। बताया जा रहा है कि सेना के जवान इस होटल में खाना खाने गए थे।

खाना खाने के दौरान जवानों की किसी बात को लेकर होटल संचालक से बहस हो गई। जिसके बाद होटल के कर्मचारी मारपीट पर उतारू हो गए। सेना के जवानों को बीच सड़क पर बुरी तरह मारा गया।


वीडियो में आपको लाल बैग टांगे हुए एक जवान नजर आ रहा होगा। दूसरा जवान हरे कुर्ते में है। आरोपी उन्हें डंडों से पीट रहे है। दोनों जवान एक-दूसरे को बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे है। दोनों को लहू-लुहान करने के बाद बदमाशों का गुस्सा शांत होता है। जिसके बाद वो मौके से भाग निकलते है।

शर्मसार कर देने वाली इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई है। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सेना के दो जवान एक होटल में दोपहर का भोजन कर रहे थे, उसी दौरान एक व्यक्ति से उनकी बहस हुई। जिसके बाद होटल के कर्मचारी भड़क गए और झगड़ा हुआ। मामला दर्ज और 7-8 रेस्तरां कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें:   गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में दो युवकों ने की दोस्त की हत्या
Don`t copy text!