शादी के लिए राजी नहीं थे घरवाले, आत्महत्या से पहले प्रेमी जोड़े ने पूरी की ख्वाहिश

Share

Lover’s Commit Suicide : पहले शादी की रश्में निभाई, फिर मौत को लगा लिया गले

Lover's Commit Suicide
सांकेतिक फोटो

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फेतहपुर (Fatehpur) में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या (Lover’s Commit Suicide) कर ली। युवक-युवती ने जहर खाकर जान दे दी। घटना थरियांव थाना इलाके के दिहुली गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन उनके परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। पुलिस को मौके से सुहाग का सामान भी मिला है। आशंका है कि प्रेमी जोड़े ने पहले शादी की रश्में निभाई, फिर मौत को गले लगा लिया।

रिश्तेदार थे युवक-युवती

पुलिस के अनुसार युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे इसलिए दोनों के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे । संभवतः इसी से परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की । फतेहपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब नौ बजे दिहुली गांव पहुंची पुलिस को एक युवक और एक युवती अचेतावस्था में मिले। दोनों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया ।

इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने युवक को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि युवती की करीब दो घंटे बाद मौत हो गयी। थरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों सोमवार रात से अपने-अपने घरों से गायब थे । पीड़ितों के परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था । दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे । संभवतः इसी परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी ।

यह भी पढ़ें:   Uttar Pradesh Murder: बच्चों ने खोला कातिल मां का राज, पत्नी ने बोला बीमार था पति

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से शादी रचाने से संबंधित कुछ सामग्री मिली है, जिससे प्रतीत होता है कि दोनों ने पहले गंधर्व विवाह रचाया, फिर बाद में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कुमार ने बताया कि दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है ।

Don`t copy text!