New Virus Threat In India: एक महीने में 1700 सुअरों की मौत

Share

New Virus Threat In India : कोरोना महामारी के बीच जानवरों में फैले नए संक्रमण ने देश को हिलाया

New Virus Threat In India
सुअर पालनकर्ता के फार्म हाउस में बच्चा—साभार

दिल्ली। भारत देश कोरोना त्रासदी से जूझ रहा है। संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही। यूनीसेफ, अमेरिका, डब्ल्यूएचओ समेत तमाम संगठन भारत के प्रति चिंता जता रहे है। इन सबके ​बीच भारत सरकार के लिए चिंताए (New Virus Threat In India) सुअरों की मौतों ने खड़ी कर दी है। घटना की रिपोर्ट मिजोरम से मिल रही है। यहां एक महीने से अधिक समय में 1700 से अधिक सुअरों के मौत की रिपोर्टिंग हुई है। यह सारे सुअर एक बीमारी से मारे गए हैं। इसके मानव में सरकने को लेकर पड़ताल की जा रही है।

अफ्रीकन स्वाइन फ्ल्यू की संभावना

मिजोरम पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर लाल हिमथंगा (Dr Lalhmingthanga) ने इस बात की पुष्टि की है। मिजोरम राज्य केे लुंगी जिले के कई गांव में यह समस्या सामने आई है। सेरसिप, सियाहा जिले समेत कई अन्य जिलों को इस बीमारी के लिए खतरनाक मानते हुए अलर्ट कर दिया गया है। अभी तक मरे गए सुअरों की संख्या 1728 हो गई है। सबसे पहले 21 मार्च को मौत की रिपोर्टिंग हुई थी। यहां बांग्लादेश की सीमा से सटे जिले लुंगलेई में सुअर की मौत हुई थी। यह मौत अफ्रीकन स्वाईन फ्ल्यू एएसएफ की वजह से हो रही है। कई इलाकों में सुअर का मांस भी खाया जाता है। इसलिए जानवर से मानव में उसके संक्रमण फैलने की संभावना पर अभी पड़ताल की जा रही है।

चार राज्यों को भी खतरा

New Virus Threat In India
File Photo

मिजोरम में 866 सुअरों के असामान्य मौत की भी खबर मिल रही है। एक ही दिन में 21 सुअर की मौत ने प्रशासन को ​हिला दिया था। मिजोरम के एएसएफ के कारण प्रभावित जिलों में आइजोल, लुंगलेई, सेरशिप, लांग्टलाई और ममित है। प्रदेश की सीमाएं त्रिपुरा, असम, मणिपुर के अलावा बांग्लादेश राज्यों से सटी हुई है। मिजोरम की सीमाएं बांग्लादेश और म्यांमार से भी सटी हुई है। संक्रमण दूसरे देशों से भारत की सीमा में दाखिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। इस संबंध में ईस्ट मोजो डॉट कॉम ने न्यूज एजेंसी के हवाले से यह खबर दी है।

यह भी पढ़ें:   अवैध रेत खनन में पूर्व सीएम से हो सकती पूंछताछ, लोकप्रिय आईएएस बी चंद्रकला के घर सीबीआई की रेड
Don`t copy text!