Gang Rape : युवती को नग्न अवस्था में सड़क किनारे छोड़ गए आरोपी

Share

5 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, दरिंदों में डॉक्टर और सिपाही भी शामिल

सांकेतिक फोटो

जयपुर। रेप स्टेट बनते जा रहे राजस्थान में एक बार फिर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। जयपुर में एक 20 वर्षीय युवती को 5 दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों में एक डॉक्टर और पुलिस का जवान भी शामिल है। युवती से गैंगरेप के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़ गए थे। वो जयपुर-आगरा मार्ग पर नग्न अवस्था में मिली।

आरोप है कि युवती से मंगलवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस अधिकारी राहुल जैन ने कहा, ‘‘पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनमें सिपाही कपिल शर्मा, दीपेश व डॉ अनुराग तथा दो अज्ञात शामिल हैं। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिपाही कपिल शर्मा को पकड़ लिया है। महिला अस्पताल में है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कारावास), 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 354 (महिला या महिला के साथ दुर्व्यवहार या आपराधिक बल, उसकी शीलता, 377 (अप्राकृतिक अपराध) को रोकने के इरादे से प्राथमिकी दर्ज की गई थी) भारतीय दंड संहिता (IPC) का 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें:   पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ ड्राइवर
Don`t copy text!