Udaipur Gang Rape : 24 साल की युवती से चलती कार में दोस्त के सामने सामूहिक बलात्कार

Share

बंदूक अड़ाकर 6 दरिंदों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

Gang Rape
सांकेतिक चित्र

उदयपुर। Udaipur Gang Rape राजस्थान में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उदयपुर (Udaipur) में एक 24 साल की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक 6 दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चलती कार में पीड़िता के दोस्त के सामने उसकी अस्मत लूटी गई। आरोपियों ने बंदूक अड़ाकर युवती और उसके दोस्त को बंधक बना लिया, फिर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी रातभर दोनों को बंधक बनाकर घुमाते रहे। सुबह 8 बजे दोनों को एक चौराहे पर फेंककर भाग निकले।

पीड़िता एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है। उसका दोस्त भी इसी कंपनी में काम करता है। पीड़िता ने सोमवार शाम उदयपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता और उसका दोस्त रविवार रात बालिचा इलाके के काठियावाड़ी में खाना खाने गए थे। ढ़ाबे पर खाना खाते वक्त आरोपी वहां पहुंचे। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने पहले उनके साथ बदसलूकी की। जिसके बाद बंदूक दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने दोनों को कार में बैठा लिया। रिपोर्ट के मुताबिक एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने रातभर पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वो उसके दोस्त के सामने उससे बलात्कार करते रहे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे दोनों को ठोकर सर्किल के पास छोड़कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें:   बच्चे के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने वीडियो भी बनाया

जिसके बाद पीड़िता और उसका दोस्त अपने ऑफिस गए और अपने बॉस को घटना की जानकारी दी। बॉस ने महिला को दवाई देकर आराम करने की सलाह दी। सोमवार शाम पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता और उसका दोस्त एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते है। पीड़िता आगरा की रहने वाली है, वो तीन अन्य लड़कियों के साथ किराए के मकान में रहती है। वहीं उसका दोस्त मुंबई का रहने वाला है, जो एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। तमाम सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे है।

Don`t copy text!