महिला को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, 4 लोगों ने किया Gang Rape

Share

बस स्टैंड पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी महिला, आरोपी ने बाइक पर दी थी लिफ्ट

Gujrat Gang Rape Case
सांकेतिक फोटो

संबलपुर। ओडिशा (Odisha) के संबलपुर (Sambalpur ) में एक 37 वर्षीय महिला को लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। उसका अपहरण कर लिया गया, जिसके बाद बारी-बारी से 4 दरिंदों ने उसकी अस्मत लूटी (Gang Rape)। आरोपियों में से एक ने महिला को मोटरसाइकिल से लिफ्ट देने की पेशकश की थी। संबलपुर पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह (Sambalpur Superintendent of Police Kanwar Vishal Singh) ने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 दिन के अंदर मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी जाएगी।

घटना रविवार को सामने आई, जब एक महिला अठपाली थाना इलाके के बरईपाली (Baraipali) में अचेत अवस्था में मिली थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी, उसे जब होश आया तब उसने बताया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। विवाहित महिला ने बताया कि शनिवार को वो घर लौटने के लिए बरईपाली बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी वक् एक मोटरसाइकिल पर सवार शख्स ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। जब उसने इसे स्वीकार कर लिया, तो वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। मुख्य आरोपी ने अपने दोस्तों को भी फोन करके बुला लिया। उसके तीन दोस्त भी मौके पर पहुंच गए और बारी-बारी से महिला को हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले, गंभीर हालत में महिला किसी तरह बरईपाली तक पहुंची और बेहोश हो गई।

महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने रविवार को चार लोगों को हिरासत में लिया और सोमवार को उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि एक पुलिस उपाधीक्षक रैंक की महिला अधिकारी को मामले की जांच करने का काम सौंपा गया है और 20 दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर किया जाएगा। महिला की हालत अब स्थिर है।

यह भी पढ़ें:   Road Accident : ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Don`t copy text!