जमीन विवाद में युवक ने बड़े भाई को परिवार समेत कर दिया खत्म, फिर थाने में सरेंडर

Share

भाई-भाभी, भतीजे-भतीजी को कुल्हाड़ी से काटा

Bhopal Crime
सां​केतिक चित्र

राउरकेला। Rourkela ओडिशा के सुंदरगढ़ (Sundergarh) जिले में एक साथ चार हत्याओं (Four Murder) का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बड़ी ही बेरहमी से अपने बड़े भाई, भाभी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बड़े भाई के पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के पीछे जमीनी विवाद की वजह सामने आई है। 22 वर्षीय कालू मुंडा नाम के युवक ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जिसके बाद वो थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कालू मुंडा ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः महिला वकील और उसकी बेटी की हत्या का आरोपी बीजेडी नेता गिरफ्तार

कालू मुंडा और उसके बड़े भाई कंडे मुंडा (27) के बीच जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार को एक बार फिर दोनों भाईयों के बीच बहस हो गई। कंडे मुंडा की पत्नी सुमी ने दोनों को शांत कराया। जिसके बाद कालू मुंडा वहां से चला गया। कुछ समय बाद कालू मुंडा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वापस लौटा। उसने कंडे को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही कंडे मुंडा घर से निकला उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान कंडे की पत्नी उसे बचाने आई तो कालू ने कुल्हाड़ी से उसकी भी हत्या कर दी। जिसके बाद कालू ने कंडे की 7 वर्षीय बेटी मैलानी और 5 वर्षीय बेटे मारा मुंडा को भी मौत के घाट उतार दिया। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद कालू मौके से भाग गया। कुछ समय बाद उसने थाने में सरेंडर कर दिया। रविवार को पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें:   Road Accident : ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

यह भी पढ़ेंः कर्ज और बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या, फिर जान देने की कोशिश

Don`t copy text!