Tirong Aboh : अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों ने विधायक समेत 11 लोगों को उतारा मौत के घाट

Share

सत्ताधारी दल के विधायक थे तिरोंग अबो (Tirong Aboh), उनके परिवार के 7  लोगों की भी हुई हत्या

अरुणाचल के विधायक तिरोंग अबो

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। उग्रवादियों ने एक विधायक समेत 11 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। घटना तिराप जिले की है। जहां उग्रवादियों ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) विधायक तिरोंग अबो (Tirong Aboh) के काफिले पर हमला कर दिया। मरने वालों में विधायक तिरोंग अबो (Tirong Aboh) के सात रिश्तेदार और सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। इस हमले में विधायक के बेटे की भी हत्या कर दी गई।

बता दें कि तिरोंग अबो (Tirong Aboh) प्रदेश की खोंसा-पश्चिम सीट से एनपीपी के विधायक थे। अरुणाचल प्रदेश में एनपीपी की सरकार है। तिरोंग अबो मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की पार्टी के सदस्य थे। मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा की है।

उग्रवादियों ने तिरोंग अबो (Tirong Aboh) के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। काफिले की पहली गाड़ी विधायक का बेटा चला रहा था। उग्रवादियों ने पहली गाड़ी को रोका और बहुत करीब से फायरिंग करना शुरु कर दी। काफिले में तीन गाड़ियां थी। जिनमे सवार लोगों को उग्रवादियों ने भून दिया। इस हमले में दो लोग घायल हुए है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों ने तिरोंग अबो (Tirong Aboh) को पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। अबो इस बार एनपीपी (NPP) से विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले वह कांग्रेस से विधायक चुने गए थे। अरुणाचल के गृहमंत्री कुमार वाई ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने इसके पीछे राजनीतिक प्रतिदंवता की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें:   Supreme Court News: बोलने की आजादी से रोकने का कानून

नेशनल पीपल्स पार्टी भारत की एक राज्यस्तरीय राजनैतिक पार्टी है। इस पार्टी का प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में ही है। पार्टी का गठन पीए संगमा ने किया था। यह गठन जुलाई 2012 में तब हुआ था उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाया गया था।

Don`t copy text!