Arvind Trivedi Death: कोरोना की पहली लहर में भारत के काम आई थी एमपी के इस कलाकार की एक्टिंग

Share

Arvind Trivedi Death: रामानंद सागर की रामायण के रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

Arvind Trivedi Death
तब और अब— अरविंद त्रिवेदी की रामायण सीरियल की तस्वीर और कुछ साल पहले रिलीज तस्वीर।

मुंबई। छोटे पर्दे की दुनिया के सबसे चर्चित कलाकार अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi Death) का मंगलवार को निधन हो गया। त्रिवेदी को उनके वास्तविक नाम से लाग कम पहचानते है। बल्कि उन्हें रावण या फिर लंकेश नाम से ज्यादा जाना जाता है। दरअसल, रामानंद सागर के सीरियल रामायण में उन्होंने रावण की भूमिका निभाई थी। इसी सीरियल का मोदी सरकार ने पहले कोरोना लहर के दौरान प्रसारण किया था। इसके प्रसारण के बाद रामायण की टीआरपी बहुत सुर्खियों में आई थी।

पांच महीने पहले उड़ी थी अफवाह

अरविंद त्रिवेदी पिछले डेढ़ साल से इसलिए भीचर्चा में रहे क्योंकि रामायण में उन्हें देखकर नौजवान पीढ़ी ने भी उनकी सराहना की थी। सीरियल के प्रसारण के बाद और उसकी टीआरपी को देखकर कॉमेडियल कपिल शर्मा ने भी अपने शो में रामायण के कलाकारों को बुलाया था। हालांकि उसमें अरविंद त्रिवेदी नहीं थे। वे अपनी बीमारी के कारण कार्यक्रम में नहीं जा सके थे। अरविंद त्रिवेदी काफी वयोवृद्ध भी हो चुके थे। इसलिए उन्हें उम्र के लिहाज से बीमारी परेशान करती थी। इसी साल मई महीने में उनके निधन का समाचार चल गया था। जिसका बाद में परिवार ने खंडन किया था। निधन के समाचार मिलने के बाद टेलीविजन और बॉलीवुड जगत में शोक छाया हुआ है।

भाई से मिली थी प्रेरणा

रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lehri) ने अरविंद त्रिवेदी को याद करते हुए इसे बहुत बड़ी क्षति बताया। अरविंद त्रिवेदी 82 साल के थे। उन्हें दिल का दौरा आया था। परिजनों ने बताया है कि अंत्येष्टि मुंबई में की जाएगी। अरविंद त्रिवेदी मूलत: मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) शहर के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई उपेंद्र त्रिवेदी (Upendra Trivedi) गुजराती थियेटर में काम करते थे। उन्हें ही देखकर अरविंद के मन में अभिनय का रोमांच जागा था। निधन के समाचार की पुष्टि आज तक न्यूज वेबसाइट ने भी की है।

यह भी पढ़ें:   Maharashtra Tussle : पीछे हटी बीजेपी, राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का आमंत्रण
Don`t copy text!