Nagpur Crime : चार साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Share

आरोपी ने दुष्कर्म से पहले बच्ची को दिखाया अश्लील वीडियो

घटनास्थल

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। पड़ोसी 25 साल के युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि दरिंदे ने घटना को अंजाम देने से पहले बच्ची को अश्लील वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना रविवार को वाड़ी इलाके में घटित हुई। बच्ची की मां लोगों के घर पर काम करती है। वो बच्ची को अपने पड़ोसी भूषण दहात के घर छोड़कर गई थी। इसी दरिंदे भूषण दहात ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि भूषण उसे लेकर एक स्कूल में गया, जहां वो गार्ड का काम करता था। स्कूल के टायलेट में उसने घटना को अंजाम दिया।

बच्ची से दुष्कर्म के बाद भूषण ने उसे घर पर छोड़ दिया। बच्ची की मां जब घर पहुंची तो उसे वो गंभीर हालत में मिली। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद इलाके के कुछ लोगों के साथ महिला वाड़ी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया। लेकिन पुलिस ने करीब 5 घंटे तक मामला दर्ज नहीं किया। महिला को बैठाकर रखा गया। जिसके बाद लोगों ने दवाब बनाया तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने सोमवार को आरोपी भूषण को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Maharashtra Tussle : पीछे हटी बीजेपी, राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का आमंत्रण
Don`t copy text!