Bhopal Gun Shot: बाइक सवारों ने आकर गोली मारी

Share

Bhopal Gun Shot: ट्रेनों में चल रहे अवैध वेंडरों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहा था विवाद, हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ट्रेनों में अवैध वेंडरों के बीच क्षेत्र के वर्चस्व को लेकर विवाद होता है। इन पर भारतीय रेलवे पुलिस लगाम लगाने में भी नाकाम है। नतीजतन, यह रंजिश अब खुलकर सामने आ गई है। दरअसल, भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी गई है। वह अपने दो अन्य वेंडर साथियों के साथ था। हमलावरों में अभी एक आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। बाकी दो अन्य आरोपियों के संबंध में पता लगाया जा रहा है।

गोली चलने से फैली दहशत

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात रेलवे अस्पताल (Railway Hospital) के पास 09 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। यहां पर बाइक से मनीष बुंदेला (Manish Bundela) पिता तेजसिंह बुंदेला उम्र 21 साल जा रहा था। वह स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी (Railway Colony) के पास रहता है। उसके साथ सलमान और राहुल गुजराती (Rahul Gujrati) भी था। तीनों ट्रेनों में वेंडर का काम करते हैं। वहां उसको बीना (Beena) में रहने वाला आरोपी राहुल सोनी (Rahul Soni) मिला। उसके साथ दो अन्य लड़के भी थे। आरोपी ने पिस्टल (Pistol) से फायर किया जो सलमान के पैर में नीचे की तरफ लगा। गोली चलने से स्टेशन क्षेत्र में चारों तरफ सनसनी फैल गई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि मनीष बुंदेला भोपाल से बीना के बीच ट्रेनों (Train) में सामान बेचता है। उसके साथी कभी—कभी बीना से भी आगे निकल जाते हैं। इस बात को लेकर राहुल सोनी के साथ रंजिश चल रही थी। आरोपी राहुल सोनी से जुड़े वेंडर बीना से भोपाल के बीच माल बेचते हैं। वे भी भोपाल से आगे निकल जाते हैं। इसी रंजिश के चलते पूर्व में उसके साथ विवाद हो चुका था। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गाली—गलौज, मारपीट और गोली मारकर जानलेवा हमला करने का प्रकरण 126/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई छन्नूलाल (ASI Channulal) कर रहे हैं। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!