Bhopal News: ससुराल जाकर किया आत्मदाह

Share

Bhopal News: हाथ की नस काटकर की थी मरने की कोशिश, पत्नी ने पुलिस को बुला लिया था

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। हाथ की नस काटकर पहले आत्महत्या (Suspicious Death) की कोशिश की। यह देखकर उस व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बुला लिया। ऐसा करने से वह इतना नाराज हुआ कि उसने आत्मदाह कर लिया। यह दिल दहला देने वाली घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

थिनर डालकर लगाई थी आग

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 17 फरवरी की दोपहर लगभग सवा एक बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर ​पवन सिंह ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान रवि मंडल पिता बृजलाल मंडल उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह ईदगाह हिल्स इलाके में रहता था। उसका राहुल नगर में ससुराल है। रवि मंडल (Ravi Mandal) शराब बहुत ज्यादा पीता था। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिन पहले वह हाथ की नस काट रहा था। यह देखकर पुलिस बुला लिया। फिर वह मायके में आकर रहने लगी थी। इस बात से वह नाराज भी हुआ था। वह पत्नी को अपने साथ चलने के लिए वह कह रहा था। इस बात को लेकर 8 फरवरी को दोनों के बीच नोक—झोक हुई थी। उस वक्त थिनर डालकर उसने आग लगा (Burning case) ली थी। तभी से वह हमीदिया अस्पताल में भर्ती था। कमला नगर पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के चार मुकदमे दर्ज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Lesbian Relationship Story
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!