Bhopal Rape: घर में घुसकर महिला से बलात्कार

Share

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया

Bhopal Rape
सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) में महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई। मामला भोपाल (Bhopal Rape) के देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। आरोपी पीड़ित महिला के घर में घुस गया था। आरोपी पीड़ित महिला का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसको अदालत में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया है।

नजीराबाद थाने में तैनात एसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने इस मामले की शिकायत की थी। उसके साथ आरोपी नीरज तिवारी ने बलात्कार किया हैं। आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। वह पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है। पीड़िता की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा। लेकिन, कुछ सयम बाद ही महिला के पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। वह उसके साथ नहीं रहना चाहता था। जिस वजह से पीड़िता के पति ने महिला को अकेला छोड़ दिया था। तब से वह उससे अलग अकेली ही रहती हैं। घटना वाली रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वह घर में सो रही थी। तभी आरोपी नीरज महिला के घर में घुस गया था।

आरोपी को देखते ही महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया था। जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपी महिला के घर से निकलकर भाग गया था। पीड़िता ने घटना के दूसरे दिन आरोपी के खिलाफ बलात्कार की घटना दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Gudiya Rape & Murder Case Bhopal : कानूनी प्रक्रिया में गड़बड़ी की वजह से क्या दोषी को मिल जाएगी हाईकोर्ट से रियायत ?

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!