Bhopal Rape News: जंगल में ले जाकर महिला से बलात्कार

Share

Bhopal Rape News: एक सप्ताह तक घटना से सदमे में रही महिला ने पति की मदद से किया खुलासा

Tha Display

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में एक शादीशुदा महिला से दरिंदगी (Bhopal Rape News) करने का मामला सामने आया है। घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी है। पीड़िता बलात्कार की घटना से सदमे में थी। उसकी मायूसी की वजह पति को पता चली तो वह उसको लेकर (Bhopal Crime Against Woman) थाने पहुंचा। पीड़िता दलित समाज से भी है। इसलिए केस डायरी की जांच अजाक थाने को भेजी (MP Rape Case) जाएगी।

नाबालिग थी तब शादी हुई

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार घटना 1 मार्च की सुबह 10 बजे हुई थी। यहां इलाके में बरखेड़ी याकूब (Bhopal Crime News) के पास जंगल है। यहां 25 वर्षीय पीड़िता से दरिंदगी हुई थी। आरोपी अंसार खान (Ansar Khan) है जो फरार है। मामले की जांच कर रही एसआई पूजा त्यागी (SI Pooja Tyagi) ने बताया कि पीड़िता बदनामी के डर से खामोश थी। पति जिससे 10 साल पहले शादी हुई थी उसको शक हुआ। उसने कारण पूछा तो घटनाक्रम बताया। आरोपी की शादी नाबालिग अवस्था में हुई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376/506 (बलात्कार, धमकाने के अलावा एट्रो सिटी एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल के बाद प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: घर के सपने का सामान बटोर ले गए चोर
Don`t copy text!