Bhopal News: खरगोश ​के कारण गई महिला की जान

Share

Bhopal News: पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, पुलिस को गुमराह करने बताई बलात्कार की कहानी

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। थाने में एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि महिला की हत्या (Bhopal Murder Case) हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां उसका पति मिला। पुलिस से उसने कहा कि पत्नी की बलात्कार की बाद हत्या कर दी है। जब पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की तो चौंका देने वाली कहानी सामने आई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पति से हो चुकी थी अलग

निशातपुरा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग तीन बजे 1231/21 धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया है। हत्या का आरोपी कुलदीप सोनी है। उस पर कृष्णा बाई उर्फ लैला उम्र 52 साल की हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। उसे पुलिस ने न्यायालय पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने बताया कृष्णा बाई उर्फ लैला (Krishna Bai @ Laila) संजीव नगर स्थित नागेश्वर कॉलोनी में रहती थी। वह यहां मजदूरी करती थी। शादी के बाद उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। कई साल पहले वह पति से अलग हो गई थी। उसके बाद वह कुलदीप सोनी (Kuldeep Soni Crime News) के साथ रहने लगी थी। दोनों शराब पीने के आदी थे। घर में दोनों ने एक खरगोश पाला था। घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। झुग्गी का दरवाजा खुला होने से खरगोश निकलकर भाग गया। कुलदीप उससे खरगोश लाने के विवाद पर झगड़ने लगा।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh : शिक्षण शुल्क ही वसूल सकेंगे स्कूल, नहीं होंगे 10 वीं के शेष पेपर

दोस्त को भेजा था थाने

आरोपी ने ईट उठाकर वार कर दिया। बीच बचाव में महिला के बाएं हाथ की कलाई में भी सूजन थी। उसके बाद आरोपी ने उसके दोस्त अजय (Ajay) को बुलाकर बोला वह थाने जाए। वहां पुलिस से बोले की पत्नी ने आग लगा ली है। जिससे उसकी मौत (Old Age Woman Death News) हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तो देखा फर्श पर खून पड़ा है। वहीं पास में ईट पर खून के निशान है। पास पड़ी लकड़ी पर भी खून के धब्बे है। कृष्णा बाई का शव पड़ा हुआ था। आग से उसका गाल और पसली झुलसे (Woman Burning Died Case) हुए है। सिर से उसके चोट के निशान थे। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी ने बलात्कार (Woman Rape News) के बाद हत्या की है। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने गुनाह कबूल लिया। मृतका की बेटी सोनम उसका पति गोरेलाल और बेटी रानी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। निशातपुरा पुलिस मर्ग 61/21 दर्ज ​किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Police Commissioner System
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: कोरोना की रिपोर्ट से पहले सदमे में झूला
Don`t copy text!