Bhopal News: छोटे बेटे की शादी से पहले परिवार को सदमा

Share

Bhopal News: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला के छोटे बेटे को पसंद करके लड़की वाले गए थे। बेटे की शादी भी इसी महीने होने वाली थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। वह भी विक्षिप्त अवस्था में फांसी लगाने की बात स्वीकार रही है।

यह था संपूर्ण घटनाक्रम

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 5—6 फरवरी की दरमियानी रात लगभग एक बजे पता चली थी। घटना आचार्य नरेंद्र देव नगर इलाके में हुई थी। पुलिस को सूचना आनंद कुशवाहा (Anand Kushwah) ने दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला की लाश फंदे से नीचे मिली थी। शव की पहचान छुटकन बाई (Chutkan Bai) पत्नी रामचरण कुशवाहा उम्र 45 साल के रूप में हुई। ऐशबाग पुलिस मर्ग 04/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसमें जांच अधिकारी एएसआई बोहरन सिंह (ASI Bohran Singh) है। उन्होंने बताया कि छुटकन बाई के इलाज से संबंधित पर्चे भी मिले हैं। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि यह लक्षण प्रतीत हो तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीट बैल्ट के लिए टोका तो किया बवाल
Don`t copy text!