Bhopal News: कुएं में गिरकर महिला की मौत

Share

Bhopal News: लाश निकालने के लिए पुलिस को खाली कराना पड़ा कुआं

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी थाने से मिल रही है। यहां एक महिला की कुएं (Woman Died In Well) में गिरने से मौत हो गई। उसका आधा शरीर पहले से ही काम नहीं करता था। जिस कारण वह सही तरीके से चल फिर नहीं सकती थी। पुलिस उसी शारीरिक कमी के चलते प्रकरण को हादसा मान रही है। पुलिस को महिला की लाश (Bhopal Woman Died Case) निकालने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

पैर लड़खड़ाते थे

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे एक महिला के मौत की सूचना मिली थी। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 34/21 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई आरसी यादव (ASI RC yadav) ने बताया मृतका भूरीबाई मीना पति मोहन मीना उम्र 40 साल की मौत हुई है। उसकी मौत कुएं में डूबने से हुई है। पति मोहन मीना खेती—किसानी करता है। शादी के बाद दोनों के दो बेटी और एक बेटा भी है। भूरी बाई मीना (Bhuri Bai Meena) परिवार के साथ बीनापुर क्षेत्र में रहती थी। वह पिछले 17—18 साल से शरीर के आधे हिस्से में लकवे की बीमारी से त्रस्त थी। घर के पास में ही पुश्तैनी कुआं बना है। जिसके पास बैठकर भूरीबाई पुताई के काम आने वाली कूची बना रही थी। जब यह घटना हुई तब परिवार के बाकी सदस्य खेत में थ्रेसर से सोयाबीन काट रहे थे। महिला ने खड़े होने का प्रयास किया। उसका पैर लड़खड़ाया और वह कुएं में जा गिरी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal ATM Fraud: बुजुर्ग के सामने कार्ड बदलकर उसके ही खाते से निकाल ली रकम

पहले कुएं से पानी निकाला

जांच अधिकारी ने बताया परिजनों के लौटने पर महिला दिखाई नहीं दी। आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गई। तभी कुएं के पास उसकी चप्पलों से परिजनों को शंका हुई। कुएं में पानी काफी भरा हुआ था। चार मोटर कुएं में लगाकर करीब दो—तीन घंटे तक उससे पानी बाहर निकाला गया। जब 8—10 फीट पानी बचा तब दो लड़कों को उसमें उतारा गया। तब महिला का शव बाहर निकाला गया। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!