Bhopal News: स्पीड ब्रैकर में बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत 

Share

Bhopal News: मैडम मेयर, भोपाल की सड़कों के स्पीड ब्रेकर ले रहे हैं जान, पुलिस अपनी कार्रवाई करके नहीं लेती है सुध

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। प्रदेश की कहने को राजधानी भोपाल हैं। लेकिन, उसकी सड़कें कई विभागों के अधीन आती है। इसलिए जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कोई सख्ती सरकार नहीं ले पाती है। राजधानी (Bhopal News) की कई सड़कें आम नागरिकों के लिए मौत का सामान बनीं हुई हैं। उसमें अवधपुरी स्थित बीडीए कॉलोनी की चौड़ी हो रही सड़क भी शामिल है। यहां कभी भी मिसरोद थाना क्षेत्र जैसा हादसा हो सकता है। मिसरोद इलाके में बेतरतीब स्पीड ब्रैकर के कारण बाइक से गिरी महिला की मौत हुई हैं। भोपाल महापौर मालती राय विकास कार्य को लेकर मैदान में कभी सक्रिय दिखाई नहीं देती। इस कारण उन्हें सोशल मीडिया में कुछ वार्ड या फिर एक विशेष विधानसभा की महापौर बोलकर सोशल मीडिया में ट्रोल किया जाता है।

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई

मिसरोद (Misrod) थाना थाना पुलिस के अनुसार हादसे में कमला देवी (Kamla Devi) पति विष्णु प्रसाद उम्र 70 साल की मौत हुई है। वे सीहोर जिले के शाहगंज स्थित नई बस्ती में रहती थी। फिलहाल भोपाल मे सुरभि एवेन्यू फेस—2 में रहती थी। घटना 19 जनवरी की दोपहर में हुई थी। कमला देवी अपने लड़के के साथ बाइक में बुधनी से भोपाल लौट रही थी। इस दौरान समरधा पुल पर बेटे की बाइक ब्रैकर से गुजरी। जिसमें वह बाइक से उचककर नीचे गिर गई। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें नोबेल अस्पताल (Nobal Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात 8:00 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस को नोबल अस्पताल से डॉक्टर राजेश ने इस बात की सूचना दी थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेरोजगारी से तंग आकर फांसी लगाई!
Don`t copy text!