Bhopal News: शादीशुदा महिला ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादीशुदा एक महिला के आत्महत्या (Suicide Case) कर ली है। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के बजरिया थाना क्षेत्र की है। महिला की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

आधी रात नींद खुली तो पता चला

बजरिया थाना पुलिस को 21—22 फरव​री की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे देशराज चौधरी ने महिला के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान प्रीति चौधरी पति रविंद्र चौधरी उम्र 28 साल है। ​रविंद्र चौधरी मिस्त्री का काम करता है। दोनों की शादी 11 साल पहले हुई थी। परिवार मूलत: विदिशा का रहने वाला है। उसकी 10 साल की बेटी और 8 साल की बेटी भी है। घटना वाली रात सभी ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए। रात पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। उसने बाहर बरामदे में जाकर देखा तो पत्नी पाईप के सहारे फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। लेकिन, जब तक उसकी सांसे बंद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी थी। बजरिया पुलिस मर्ग 06/22 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टक्कर मारने के बाद आटो चालक ने एम्स में कराया भर्ती 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!