Bhopal News: मां—बेटे ने मिलकर पिता—पुत्री को पीटा

Share

Bhopal News: लड़की पर दिल आया, प्रेमी की मां बोली घर आई तो जलाकर मार दूंगी, रिश्ता टूटने पर नाराज प्रेमी शराब पीकर गदर करने पहुंचा

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस के पास एक अजीबो—गरीब मामला पहुंचा है। इसमें एक युवती से युवक प्यार करता है। लेकिन, उसके लिए लड़के की मां राजी नहीं है। इसी विवाद पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। इसमें आरोपी मां—बेटे बनाए गए हैं। जिन्होंने पीड़ित बेटी और उसे बचाने आए पिता को पीट दिया।

यह बोलकर चप्पल बरसाना शुरू कर दिया

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 1 फरवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। विवाद भेल में स्थित 100 क्वार्टर झुग्गी बस्ती में हुआ। इसमें पीड़िता की उम्र 20 साल है। प्रकरण में आरोपी किशोर और उसकी मां रेखा को बनाया गया है। पुलिस ने 92/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि किशोर उससे शादी करना चाह रहा था। लेकिन, इस रिश्ते के लिए उसकी मां रेखा तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि यदि वह शादी करके आएगी तो वह जलाकर उसे मार देगी। इस कारण पीड़िता ने शादी से इंकार कर दिया। यह बात किशोर को नागवारा गुजरी तो वह पीड़िता के घर के बाहर शराब पीकर अक्सर हंगामा करने लगा। विरोध करने पर पीड़िता के हाथ को मरोड़ दिया। पीड़िता के पिता उसे बचाने आए तो किशोर की मां ने उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गोद में बच्ची थी फिर भी ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा
Don`t copy text!