Bhopal Dowry Case: पत्नी कहती है मुझसे दूर होने के बहाने तलाशता है पति

Share

Bhopal Dowry Case: पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dorwy Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दंपत्ती की लड़ाई पुलिस के लिए सिरदर्द (Bhopal Dowry Case) बनी हुई है। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पति महिला के चरित्र पर शक करता है। वहीं पत्नी का आरोप पति उससे दूर होने के बहाने तलाशता रहता है। रोज—रोज की कलह से तंग आकर ससुराल वालों ने उसे घर से ही निकाल दिया था। पुलिस ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Harassment Case) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक साल पहले हुई थी शादी

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय युवती करोद इलाके की रहने वाली है। उसकी शादी आनंद चौहान (Anand Chouhan) पिता सत्यनारायण से 2019 में हुई थी। आनंद के साथ वह विजय नगर लालघाटी में रहती थी। पहले पति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। शादी के कुछ समय तक सभी में स्नेह था। आनंद अक्सर फोन पर व्यस्त रहता था। युवती ने इसका विरोध किया तो आनंद गाली—गलौज करने लगा। उसने सास संतोष बाई से भी सुलह कराने के लिए मदद मांगी। लेकिन, सास उसे ही गलत साबित करने लगी। पति के बाद ससुराल वाले भी उसे सताने लगे थे। इससे परेशान होकर उसने मायके वालों से बात की थी।

दो बार हो चुकी कांउसलिंग

युवती ने बताया कि मायके वालों की समझाईश के बाद भी उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने उसे ससुराल से धक्के देकर निकाल दिया था। दोनों की दो बार कांउसलिंग हो चुकी है। पति का बोलना है पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहता दूसरी तरफ पत्नी साथ रहना चाहती है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी पति आनंद चौहान, सास संतोष बाई (Santosh Bai) और ससुर सत्यनारायण (Satyanarayan) के खिलाफ धारा 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो तस्करों से पांच लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़ों का करुण अंत चेहरा देखकर नहीं लगता कि इतना बड़ा कदम उठाने की भी थी समझ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!