MP Cop Gossip: प्रभारी डीसीपी ने हबीबगंज के बाद अब स्टेशन बजरिया के छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दिया दो—दो हजार रुपए का अर्थदंड, एकतरफा निर्णय से नाराज कई कर्मचारी सीपी के समक्ष करेंगें अपील

भोपाल। राजधानी का जोन—1 डीसीपी कार्यालय प्रभार में चल रहा है। इसके मुखिया अभी क्राइम ब्रांच डीसीपी अखिल पटेल हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर में 20 अधिकारी और कर्मचारियों को दो—दो हजार रुपए का अर्थदंड दे दिया है। इसमें कुछ कर्मचारी (MP Cop Gossip) ऐसे भी है जिनकी उम्र 60 साल है और उन्हें आज तक निंदा भी नहीं मिली। इस एकतरफा फैसले के चलते मैदानी कर्मचारियों में असंतोष है और विवाद पुलिस आयुक्त कार्यालय तक जाने वाला है।
अर्थदंड की सजा ने कई थानों में मचाया हंगामा
जानकारी के अनुसार डीसीपी अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) ने स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) के के छह अधिकारियों और कर्मचारियों को दो—दो हजार रुपए का अर्थदंड दिया है। इसमें एसआई कुंज बिहारी, उमेश मिश्रा, जय नारायण रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक हरी नारायण, मनोज सिंह, रामलखन और महिला हवलदार लक्ष्मी गढेकर हैं। सभी कर्मचारियों को विवेचना में सही पद्धति नहीं अपनाने और स्पष्टीकरण मांगने पर जवाब नहीं देने पर सजा दी गई है। इसमें कई कर्मचारी दसवीं पास हैं जो भर्ती होने के बाद मिले पदोन्नति के बाद यहां तक पहुंचे है। इसके बावजूद तकनीकी जानकारी न होने पर भी जांच करते है। इनमें से कई कर्मचारियों को आरोपियों की पेशी की ड्यूटी में भी लगाया जा रहा है। दरअसल, थानों में स्टाफ की भारी कमी हैं। इसके बावजूद इस अर्थदंड की सजा ने कई थानों में हंगामा खड़ा कर दिया है। सर्वाधिक असर जोन—1 डीसीपी की एकतरफा कार्रवाई को लेकर है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आर्डर में किसी तरह की विभागीय नियमों को अपनाया ही नहीं गया। कर्मचारियों को सीधे अर्थदंड का आदेश थमा दिया गया। कई कर्मचारी सेवानिवृत्ति की कगार पर हैं। जिन्हें पूरे सेवाकाल में कभी निंदा भी नहीं मिली। इधर, आदेश को लेकर खबर हैं कि कुछ कर्मचारी पुलिस आयुक्त के समक्ष अर्थदंड की सजा को लेकर चुनौती देने की तैयारी में हैं। यदि निराकरण नहीं हुआ तो यह अर्थदंड का मामला उच्च न्यायालय पहुंचना तय हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।