Bhopal News: नवाबों के शासन के बेशकीमती दस्तावेज चोरी

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने छह साल पहले दर्ज किया था मुकदमा,राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखी हुई थी जब्त सामग्री,गुपचुप तरीके से क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस लगा रही पता

Bhopal News
श्यामलाहिल्स हिल्स थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में पुरातत्व महत्व से जुड़े बेशकीमती दस्तावेज चोरी चले गए हैं। यह वारदात भोपाला (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स इलाके में हुई है। इस मामले में पुलिस ने गुपचुप तरीके से चार दिन पहले प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। यह मामला अ​भी मीडिया की नजरों से बचा हुआ है।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने जब्त किए थे दस्तावेज

जानकारी के अनुसार दिनेश रायकवार (Dinesh Raikwar) पिता होरीलाल रायकवार उम्र 40 साल को श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाने में आवेदन देकर भेजा गया था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस को खबर दे दी गई थी। वे प्रोफेसर कॉलोनी में एनएआई कॉलोनी (NAI Colony) में ही रहते हैं। इसी कॉलोनी के मकान नंबर दस में नवाबों (Nawabs ) से जुड़े दस्तावेज (Documents) रखे गए थे। यह दस्तावेज भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने जब्त किए थे। जिसे फरवरी, 2020 में भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) के आर्डर में राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives) में सुरक्षित रखने के आदेश हुए थे। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने बकायदा 4 मार्च को सारे दस्तावेज और सामान की एक लंबी सूची एक—दूसरे को आदान—प्रदान करने के बाद कोर्ट को भेज दी थी। चोरी के इस मामले की जानकारी अभिलेखागार के निदेशक डॉक्टर रिचा पंत (Dr Richa Pant) को भी दी गई है। एफएसएल (FSL) की एक टीम ने तुरंत जांच भी मौके पर जाकर की है। चोरों ने जिस मकान का ताला तोड़ा हैं वह ऐति​हासिक और पुरातत्व महत्व की सामग्रियों को संग्रहित रखने का सामरिक ठिकाना है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जहां वारदात हुई है वहां श्यामला हिल्स थाने के कई अधिकारियों और डीसीपी जोन—3 और एसीपी कार्यालय के अधिकारियों ने भी जाकर निरीक्षण कर लिया है। पूरे घटनाक्रम को गोपनीय बनाकर मामले की भीतरी पड़ताल की जा रही है। अभी तक चोरी गए पुरातत्व (Archaeology) महत्व के दस्तावेज और सामग्रियों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में भी लिया गया है। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 118/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवाबों के शासन काल (Era Of The Nawabs) से जुड़ा एक मामला भोपाल क्राइम ब्रांच में जनवरी, 2020 में दर्ज भी है। यह जब्त सामग्री उसी प्रकरण से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चौदह साल की नाबालिग से शादीशुदा ने किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!