Bhopal News: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो फंदे पर लटका पति

Share

Bhopal News: दरवाजा पीटती रही पत्नी, नाबालिग से की थी शादी, सुसाइड नोट नहीं मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। शराब के कारण होने वाली घरेलू कलह में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला भेापाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र का है। यहां नव विवाहिता ने पति को शराब पीने से रोका था। जिस कारण उसने पत्नी को घर से बाहर निकाला और फंदे पर लटक गया। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शराब की लत के कारण घर में होती थी कलह

स्टेशन बजरिया  (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार महेंद्र दोहरे पिता शोभरन सिंह दोहरे उम्र 27 साल मूलत: भिंड का रहने वाला था। यहां स्टेशन बजरिया में स्थित बापू कॉलोनी (Bapu Colony) में विनीत कुमार तिवारी (Vineet Kumar Tiwari) के मकान में किराए से रहता था। महेंद्र दोहरे (Mahendra Dohre) शिवाजी नगर स्थित छह नंबर बस स्टाप के पास होटल में काम करता था। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। जिस कारण उसका पत्नी सपना दोहरे (Sapna Dohre) से विवाद होता था। उससे 17 साल की उम्र में शादी की थी। अभी बच्चे नहीं हैं। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह 08 जून की रात शराब पीकर घर आया था। जिस कारण पत्नी ने विरोध किया। वह रोकने और टोकने पर गाली—गलौज करने के बाद फिर शराब पीने चला गया। वहां से लौटकर वह आया और उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर वह लटक गया। पत्नी ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर उसे पीटा तो लोग निकलकर आए। उसकी मदद करते हुए भीतर पहुंचे तो पति फंदे पर लटका मिला। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हरिनारायण (ASI Hari Narayan) करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जिम संचालक के खिलाफ एफआईआर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!