Bhopal Cop News: डीजीपी सीपीआर देने वाले दोनों कांस्टेबलों को करेंगें सम्मानित

Share

Bhopal Cop News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सीढ़ियां उतरते वक्त आया था दिल का दौरा, आरआई के सरकारी वाहन से कराया गया थाा भर्ती

Bhopal Cop News
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना File Photo

भोपाल। डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने सीपीआर देकर जान बचाने वाले दोनों पुलिस कांस्टेबल (Bhopal Cop News) को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। दोनों कांस्टेबलों ने 08 जून की दोपहर पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस में आए आगंतुक को समय रहते सीपीआर मुहैया कराई थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में दिनभर ट्रेंड पर भी रहा।

इस तरह बचाई थी जान

सीपीआर (CPR) देने वाले कांस्टेबल रंजीत रघुवंशी (Constable Ranjeet Raghuvanshi) ने बताया कि वे वे डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी (DCP Shraddha Tiwari) के पीएसओ हैं। उनके साथ वाहन चालक कांस्टेबल मुकेश साहू (Constable Mukesh Sahu) रिसेप्शन के पास बैठे हुए थे। तभी आगंतुक देवेंद्र (Devendra) सीढ़ियों से नीचे उतरकर आ रहे थे। उन्होंने सीने में हाथ रखा था। वह जैसे ही रिसेप्शन के पास पहुंचे तो वे अचेत होकर गिरने लगे। तभी वाहन चालक ने उन्हें संभाला और जमीन पर सीधा करके पहले सीपीआर देने का प्रयास किया। उनके प्रयासों में कमी दिख रही थी। इसलिए पीएसओ ने उन्हें हटाकर तुरंत एक मिनट तक अपनी तरफ से प्रयास किए। वे होश में आ गए थे। जिसके बाद वहां मौके पर आरआई जयसिंह तोमर (RI Jai Singh Tomar) भी आ गए। उन्होंने अपना वाहन देकर देवेंद्र को एमएलए क्वार्टर स्थित अनंत हार्ट अस्पताल (Anant Heart Hospital)  पहुंचाने बोला। देवेंद्र ने अस्पताल में बताया है कि जब पुलिस कमिश्नर ऑफिस (Police Commissionerate Office) आ रहे थे तब भी रास्ते में सीने में दर्द हो रहा था। देवेंद्र एक समस्या को लेकर शिकायत करने अफसरों के पास आए थे। वे कई तरह के आंदोलनों में भाग भी लेते हैं। इस कारण उन्हें चेहरे से भी कई अधिकारी जानते हैं। प्राथमिक जांच के बाद देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जिसकी पुष्टि अनंत अस्पताल की तरफ से की गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। अभी वे खतरे से बाहर हैं। इधर, इस मानवीय पहल को लेकर डीजीपी ने वाहन चालक आरक्षक 858 मुकेश साहू और डीसीपी के गनमैन आरक्षक 3685 रंजीत रघुवंशी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!