Bhopal News: आकाश के किस्से फिर सामने आए तो शादाब गेट को रिमांड पर लेने पुलिस को सुध आई

Share

Bhopal News: जलगांव से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर भोपाल आई, तीन दिन की रिमांड भी ली गई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आखिरकार शादाब गेट से पूछताछ करने की याद भेापाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस को आ गई। वह पिछले तीन महीनों से महाराष्ट्र की जलगांव जेल में बंद था। उसकी तलाश हमीदिया अस्पताल और अशोका गार्डन में निगरानी बदमाश लल्लू रईस पर कई राउंड फायर करने के मामले में थी। इस मामले में आकाश उर्फ दउआ भी संदेही था। पुलिस को शक था कि उसकी ही मदद से शादाब गेट फरार हुआ है।

जलगांव से भोपाल पूछताछ के लिए ला रही पुलिस

जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) पुलिस ने आकाश उर्फ दउआ उर्फ आशीष परिहार (Akash@Daua@ Ashish Parihar) को दबोचा था। उनके कब्जे से करीब पौने तीन लाख रुपए और आठ जुआरी गिरफ्तार हुए थे। जुए के अड्डे (Gambling Den) से महिला को भी पकड़ा गया था। भोपाल देहात के सुखी सेवनिया पुलिस ने उसके खिलाफ संगठित अपराधों की धारा भी लगाई है। आकाश उर्फ दउआ बारह नंबर मल्टी में रहता है। वह शादाब गेट का करीबी है जिसकी मदद से शहर के कई इलाकों में जुए की फड़ चलाने का काम वह करता है। शादाब गेट (Shadab Gate) ने मार्च, 2026 में गोली चलाई थी। उस वक्त आकाश दउआ की थार (Thar) से उसके फरार होने की जानकारी सामने आई थी। अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने आकाश की तलाश के लिए कई बार दबिश भी दी थी। इसी दौरान जलगांव (Jalgaon) में वाहन चैकिंग के दौरान शादाब गेट पुलिस के हत्थे लग गया। जलगांव में आकाश की ससुराल भी है। हालांकि अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसी दौरान सुखी सेवनिया की कार्रवाई से वह एक फिर चर्चा में आ गया। जिसके बाद शादाब गेट को रिमांड पर लेने के लिए कोहेफिजा थाना पुलिस ने आवेदन लगाया है। उसके खिलाफ अशोका गार्डन थाने में भी प्रकरण दर्ज है। आरोपी को जलगांव से भोपाल पूछताछ के लिए जाया जा रहा है। उसे कोर्ट से पुलिस ने 10 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Police Deputation: एमपी पुलिस के चार अफसरों को डेपुटेशन पर भेजा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!