Bhopal Gun Shot: शालीमार फोर्टलेजा के पास हवाई फायर

Share

Bhopal Gun Shot: भूखंड के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो गुटों में हुआ विवाद, ठेकेदार और मजदूरों ने बमुश्किल बचाई जान

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शालीमार फोर्टलेजा कॉलोनी के नजदीक 06 जून की रात ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक हवाई फायर किए गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। गोलियों की गूंज से इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदिग्धों को मौके पर जाकर दबोच लिया है। विवाद की वजह एक भूखंड के मालिकाना हक को लेकर दो गुटों के बीच चल रही रंजिश को बताया जा रहा है।

साइट दिखाते समय हुई मारपीट

मिसरोद  (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात 06 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। निर्माण कार्य के लिए दीक्षा नगर (Diksha Nagar) निवासी ठेकेदार अंकित बड़गैया (Contractor Ankit Badgaiya) मजदूरों के साथ साइट दिखाने रात को पहुंचे थे। जमीन की सुरक्षा के लिए वहां मौजूद ​सिक्यारिटी गार्ड से उनकी नोकझोक हो गई। विरोध किया तो वहां मारपीट की नौबत बन आई। जमीन की सुरक्षा के लिए तैनात जागेश्वर शर्मा (Jageshwar Sharma) और विनोद गुर्जर (Vinod Gurjar) ने अपने लायसेंसी बंदूक (Gun) से एक-एक करके एक दर्जन से अधिक गोलियां हवा में चला दी थी। जिसके बाद काम करने आए ठेकेदार और मजदूर भाग खड़े हुए। संभागीय गश्त में थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार (TI Ratan Singh Parihar) ही थे। इसलिए वे भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) को हथियार के साथ दबोच लिया है। दोनों सुरक्षा कर्मियों को कोर्ट से पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो वृद्ध महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

यह है विवाद की असली वजह

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार शालीमार बिल्डर (Shalimar Builder) के तीन पार्टनर किशोर मीरचंदानी Kishore Meerchandani, विजय मीरचंदानी (Vijay Meerchandani) और प्रकाश चंद्र परियानी (Prakash Chandra Pariyani) हैं। तीनों ने बागमुगालिया (Bagmugalia) के पास पांच एकड़ जमीन खरीदी है। इसमें से चार एकड़ सीलिंग में चली गई है। उसमें से लगभग 12 हजार स्क्वायर फीट की जमीन पर ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) स्थित ब्राइट कॉलोनी (Bright Colony) निवासी अजय नारंग (Ajay Narang) अपना दावा करते हैं। बिल्डर और नारंग के बीच सहमति बनाकर उनके हिस्से की जमीन को देने के लिए सीमांकन पर सहमति बनाने की कोशिश भी चल रही थी। लेकिन, वे जमीन का मुख्य मार्ग का हिस्सा चाहते थे। इसी बात का आभास बिल्डरों को हो गया था। इसलिए उन्होंने जमीन पर निगरानी के लिए दो बंदूकधारी निजी  सिक्यारिटी गार्ड तैनात कर दिए थे। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने गोलियां चलाकर दहशत फैलाई इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा 323/26 दर्ज कर लिया गया। पुलिस को मौके पर चली हुई गोली के 12 खोखे तीन सौ मीटर के फासले पर मिल चुके हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Pyare Miyan Case में अब फंसी उसकी दो बीवियां और बेटा
Don`t copy text!