Bhopal News: महिला को महिला ने जमकर धुना

Share

Bhopal News: बच्चों के विवाद में उनकी मां के बीच खून संग्राम, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
घरेलू हिंसा पर केंद्रीत साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। बच्चों के विवाद में दो मां आमने—सामने हो गई। इसमें एक महिला ने दूसरी महिला को जख्मी कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सोने की चेन टूटने का लगाया आरोप

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस घटना की शिकायत 42 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी महिला पहले उसकी कॉलोनी में किराए से रहती थी। अब वह दूसरी कॉलोनी में रहने चली गई है। आरोपी महिला का बेटा जिसकी उम्र 11 साल है वह अभी भी कॉलोनी में आकर खेलता है। उसका पीड़ित महिला के सात वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर पीड़ित महिला ने उसे डपट दिया। जिसके बाद उसकी मां झगडने के लिए वहां पहुंच गई। पुलिस ने बयानों के आधार पर 260/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मारपीट में उसके सोने की चेन भी टूट गई है। मारपीट कर रही दोनों महिलाओं को कॉलोनी की दूसरी महिलाओं ने अलग किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: लड़के का दावा लुटेरी दुल्हन का गिरोह, लड़की बोली मेरी आईडी से फोटो वायरल की
Don`t copy text!