Bhopal News: काम नहीं मिल रहा था, परेशान मजदूर फांसी पर झूला

Share

Bhopal News: चौबीस घंटों में आत्महत्या की दो घटनाएं, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र- Courtesy

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज आत्महत्या की मिल रही है। यहां दो व्यक्तियों ने आत्महत्या की है। भोपाल (Bhopal News) के कोहेफिजा इलाके में एक मजदूर फंदे पर झूल गया। वह लंबे समय से रोजगार न मिलने से परेशान चल रहा था। जबकि भोपाल के ही देहात क्षेत्र में स्थित कुंए में पुलिस को लाश मिली है। पुलिस इसे भी आत्महत्या मान रही है।

पत्नी ने बाथरुम में लटका देखा

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल की शाम लगभग 6 बजे एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। यह सूचना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से मिली थी। यहां दुर्गा नगर लालघाटी में फांसी लगाने की जानकारी पुलिस को मिली है। शव की पहचान लालजी राम पिता भंवर लाल उम्र 50 साल के रुप में हुई है। वह मिस्त्री का काम करता था। घर में कक्षा बारहवीं में पढ़ने वाली बेटी और पत्नी के साथ वह रहता था। पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में थे। तभी बाथरुम में जाकर उसने फांसी लगा ली। फंदे से उतारकर परिजन लालजी राम (Lalji Ram) को हमीदिया अस्पताल ले गए थे। पत्नी और अन्य परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उसको रोजगार नहीं मिल रहा था। इस बात से वह परेशान चल रहा था।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

कोविड टेस्ट के बाद हुआ पीएम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल की सुबह साढ़े नौ बजे लाश मिलने की सूचना मिली थी। घटना यहां थाना क्षेत्र में मेघरा कला स्थित कुंए का है। शव की पहचान जमुना प्रसाद प्रजापति पिता स्वर्गीय देवकरण उम्र 44 साल के रुप में हुई है। वह उसी गांव में रहता था। परिवार किसानी करता है। जमुना प्रसाद (Jamuna Prasad Prajapati) की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। इसमें से एक बेटी की वह शादी कर चुका है। वह 25 अप्रैल की रात से लापता हो गया था। सुबह उसकी लाश तैरते मिली थी। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। शव कोविड टेस्ट के बाद हुए पीएम कराने पर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों के बयान नहीं हो सके हैं। इसलिए मौत की वजह साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या
Don`t copy text!