Bhopal News: लड़की नहीं मानी तो जहर खाकर दे दी जान

Share

Bhopal News: शहर में दो स्थानों पर खुदकुशी के दो मामले, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चैबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर खुदकुशी की घटनाएं हुई है। यह मामले भोपाल (Bhopal News) सिटी के ऐशबाग और बागसेवनिया इलाके के हैं। पुलिस को दोनों ही स्थानों से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में जो कारण सामने आए हैं। उनकी तस्दीक करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

निशातपुरा में रहती हैं पत्नी

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 7 अगस्त की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हमीदिया अस्पताल से डाॅक्टर अशोक चैकसे (Dr Ashok Chaukse) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। ऐशबाग पुलिस मर्ग 39/22 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। शव की पहचान नदीम खान पिता आफताब खान उम्र 35 साल के रूप में हुई। वह बिस्मिल्लाह काॅलोनी में रहता था। नदीम खान (Nadeem Khan) कबाड़े का काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। जांच में पुलिस को पता चला है कि उसकी पत्नी छोड़ गई थी। वह निशातपुरा इलाके में रह रही है। पत्नी के दूर होने से वह दुखी था। उसके दो बच्चे भी है। मामले की जांच एसआई योगेंद्र यादव (SI Yogendra yADAV) कर रहे हैं। इसी तरह खुदकुशी का दूसरा मामला बागसेवनिया थाने में पहुंचा। घटना 7 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 56/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में है तकनीकी पेंच

प्रेमिका ने ठुकराया रिश्ता

मौत की सूचना एम्स अस्पताल से डाॅक्टर आयुष साहू (Dr Ayush Sahu) ने दी थी। शव की पहचान नवीन मालवीय पिता महेश मालवीय उम्र 23 साल के रूप में हुई। वह मूलतः मंदसौर का रहने वाला था। यहां वह निजी कंपनी में जाॅब करने के साथ साकेत नगर में किराए से रहता था। पुलिस को जांच (Bhopal News) में पता चला है कि नवीन मालवीय (Naveen Malviya) किसी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसने रिश्तों को ठुकरा दिया था। इस बात से परेशान होकर उसने जहर खा लिया था। मामले की जांच एएसआई रामदेनी राय (ASI Ramdeni Rai) कर रहे हैं। जनहित में संदेशः आत्महत्या के विचार आना या आवेश आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि ऐसा अहसास हो तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। इसमें चैबीस घंटे मनोचिकित्सक परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं।

 यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!