Bhopal News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Share

Bhopal News: दो अलग—अलग स्थानों में हुई थी दुर्घटनाएं, टक्कर मारने वाले वाहन की पुलिस को तलाश

Bhopal News
सड़क दुर्घटना में मृत रितिक मालविय

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में हुई दो अलग—अलग सड़क हादसों (Bhopal Road Mishap) में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना मिसरोद के मक्सी गांव में हुई थी। यहां एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। इधर, दूसरी घटना बैरसिया स्थित भूरी पठार के नजदीक हुई है। इसमें बाइक सवार युवक की मौत (Bhopal Road Accident) हो गई। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति की हालात नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय दोनों घर लौट रहे थे। टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस तलाश रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। एक मामले में आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

डेढ़ महीने बाद घर लौट रहे थे

बैरसिया थाना पुलिस को ग्रीन सिटी अस्पताल से डॉक्टर सक्सेना ने रविवार—सोमवार की दरमियानी रात लगभग दो बजे एक युवक के मौत की सूचना दी थी। बैरसिया पुलिस मर्ग 84/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी मनीराम (Maniram) ने बताया मृतक अनुज विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा उम्र 19 साल है। उसकी सड़क हादसे में मौत हुई है। जख्मी राहुल विश्वकर्मा उम्र 21 साल है। दोनों विदिशा में रहते हैं और दोस्त थे। अनुज विश्वकर्मा (Anuj Vishwkarma) और राहुल विश्वकर्मा (Rahul Vishwkarma) भोपाल में एमपी ऑनलाइन की दुकान पर काम करते थे। डेढ़ महीने बाद दोनों एक साथ में बाइक से विदिशा जाने के लिए निकले थे। रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे शमशाबाद रोड़ के नजदीक भूरी पठार पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को 108 की मदद से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Missing News: नौ दिनों से लापता है यह व्यक्ति 

नहीं चला वाहन का पता

वहां से अनुज विश्वकर्मा के परिजन उसे ग्रीन सिटी अस्पताल ले गए। राहुल के परिजनों ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत डॉक्टरों ने नाजुक बताई है। अनुज का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस ने इस मामले 795/21 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारना और उससे मौत होने का मामला) दर्ज कर लिया है। इधर, मिसरोद थाना पुलिस को सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जितेंद्र पटेल ने एक युवक के मौत की सूचना दी थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 70/21 दर्ज कर जांच कर रही है। मामले की जांच एसआई जीएस चौहान कर रहे हैं। मृतक सबरी नगर निवासी रितिक मालवीय पिता स्वर्गीय बाबूलाल मालवीय उम्र 20 साल है। वह होटल में काम करता था। घटना वाले दिन वह बाइक से मक्सी गांव से ​गुजर रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। रितिक मालवीय (Ritik Malviya) को एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन उसका शव गांव लेकर रवाना हो गए है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Killing: शादी के सवा एक साल बाद फंदे पर इसलिए झूली थी युवती
Don`t copy text!