Bhopal News: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: ईट बेचने के बाद लौट रहे दो व्यक्तियों की ट्रैक्टर—ट्राली उनकी ही मौत का सामान बन गई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) देहात में स्थित बैरसिया और गुनगा इलाके की है। एक हादसा छह दिन पहले हुआ था। जिसमें जख्मी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। टक्कर मारने वाले वाहनों का पुलिस पता लगा रही है।

अपनी ही ट्रैक्टर—ट्राली में घुस गई थी बाइक

बैरसिया थाना पुलिस को सोमवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन सिंह ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान सुंदर लाल मोगिया पिता धरम मोगिया उम्र 33 साल के रूप में हुई है। वह गुना ​जिले मकसूदनगढ़ का रहने वाला था। सुंदर लाल (Sundar Lal) उसके साथी मांगी लाल उम्र 30 साल के साथ भोपाल में ट्रेक्टर ट्रॉली से ईट बेचने आए थे। जाते समय ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। सुंदर लाल मोगिया और मांगी लाल दोनों मोटर साइकल से डीजल लेकर लौट रहे थे। आते समय बाइक उनकी ही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई थी। जिसमें मौके पर ही मांगी लाल (Bhopal Road Accident) की मौत हो गई थी। वहीं जख्मी हालत में सुंदर को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। छह दिन चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बैरसिया पुलिस मर्ग 91/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पारिवारिक कलह, दो पक्ष आमने—सामने

बाइक सवार की नहीं हुई पहचान

गुनगा थाना पुलिस को सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे गुरू आशीष अस्पताल से डॉक्टर ओम प्रकाश ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक मुकेश सहरिया पिता मांगीलाल सहरिया उम्र 30 साल के रूप में हुई है। वह बैरसिया का रहने वाला था। घटना वाली दोपहर वह बाइक से गुनगा होते हुए घर लौट रहा था। तभी हर्राखेड़ी के नजदीक किसी अज्ञात वाहन वाले ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुनगा पुलिस मर्ग 38/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BDA Property Encroachment
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!