Bhopal News: दहेजलोभी पतियों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाएं

Share

Bhopal News: महाराष्ट्र में रहने वाले दहेजलोभी परिवार के खिलाफ महिला थाने में प्रकरण दर्ज

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला थाने से मिल रही है। यहां दहेज प्रताड़ना के अलग—अलग दो मुकदमे दर्ज हुए है। इसमें एक परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला है। दोनों ही घरों को बचाने का प्रयास पुलिस ने काफी किया। लेकिन, आरोपी परिवार अपनी आदतों में बदलाव नहीं ला सका।

तीन लाख रुपए मांगे

महिला थाना पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पति जावेद अली और सास खुर्शीदा (Khurshida) है। पीड़िता का ससुराल एकता चौक बरखेड़ी में है। पीड़िता का मायका बजरिया इलाके में हैं। उसकी शादी जनवरी, 2019 में जावेद अली (Javed Ali) के साथ हुई थी। आरोपी दहेज में तीन लाख रुपए की मांग कर रहा था। पीड़िता के पिता आरएमएस से रिटायर है। महिला ने बताया कि दहेज में मायके से जेवरात उसको उपहार में दिए थे। जिसको आरोपी पहले ही बेच चुका है। उसको अगस्त, 2021 में सास और पति ने निकाल दिया था। जिसके बाद वह पुलिस से मदद मांगने पहुंची थी।

दहेज में मांगे 10 लाख रुपए

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

महिला थाना पुलिस ने 24 अगस्त को एक अन्य प्रताड़ना और दहेज अधिनियम का केस दर्ज किया है। जिसकी शिकायत 32 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पति अमित श्रीवास्तव, ससुर गोपालनंदन श्रीवास्तव (Gopalnandan Shrivastav) और सास पुष्पा श्रीवास्तव (Pushpa Shrivastava) है। पीड़िता का कहना है कि जनवरी, 2021 में उसकी शादी हुई थी। उसका ससुराल महाराष्ट्र (Maharastra) में हैं। पीड़िता का मायका अयोध्या नगर इलाके में हैं। आरोपी पति अमित श्रीवास्तव (Amit Shrivastava) दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें:   Guna Court News : सगे भाईयों का घिनौना काम

यह भी पढ़ें: दो राज्यों से चल रहा था सेक्सटोर्शन गिरोह, जिसमें तीसरे राज्य के कई लोग ऐसे फंसते चले गए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!