Bhopal Crime: दूसरी शादी करने जा रहे पति की शिकायत लेकर पत्नी पहुंची थाने

Share

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, प्रताड़ना के दो मुकदमे महिला थाने मेें दर्ज, आरोपी फरार

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति को लगता था कि वह जो कर रहा है उसकी खबर पत्नी को नहीं हैं। पत्नी उससे दो कदम (Bhopal Crime) आगे निकली। मामला पहली पत्नी होने के बावजूद गुपचुप तरीके से दूसरी शादी (Crime Against Women) करने का है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के महिला थाने से सामने आया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा (Bhopal Dowry Case) दर्ज कर लिया है। इधर, पुलिस ने एक अन्य दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी दर्ज किया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

महिला थाना पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि पीड़ित महिला की उम्र 30 साल है। उसने दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) और पति की दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी उसकी मौसी के बेटे खलील अहमद (Khalil Ahmad) से कराई थी। परिवार मुरली नगर करोद में रहता है। शादी के वक्त मायके वालों ने गृहस्थी का सामान दहेज में दिया था। दोनों के दो बच्चे भी हैै। अचानक तीन साल बाद खलील उसे दहेज (Bhopal Hindi News) कम लाने को लेकर ताने मारने लगा था। विरोध करने पर खलील उसके साथ मारपीट करता था। रिश्तेदारी मेें शादी हुई थी इस वजह से वह सब चुपचाप सहती रही। लेकिन, उसकी प्रताड़ना बढ़ती ही जा रही थी। उसने इस घटना के बारे में उसके परिजनों को बताया था। परिजनों ने उसे तीन चार बार आकर समझाया था। लेकिन उसके जाते ही वह उसकी हरकतें दोबारा करने लगता था।
तंग आकर महिला ने उसका घर छोड़कर नारियल खेड़ा में किराए के मकान में रहने लगी थी। इस बीच आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कोर्ट से खलील को आदेश मिला था कि वह महिला को 12 हजार रूपए प्रति माह दिया करेगा। जो बस तीन माह तक ही दिया गया। तब से उसका और बच्चों का खर्चा छोटा भाई शकील उठा रहा है। अचानक उसे पता चला की उसके पति ने खालदा नाम की महिला से बिना उसे तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी खालदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटा हरियाणा का ट्रक

दहेज में मांगी स्कॉर्पियों
महिला थाना पुलिस ने 25 साल की पीड़ित महिला ने बताया कि वह ग्राम खामखेड़ा बैरसिया रोड़ ईट खेड़ी की रहने वाली है। वहीं उसके परिजनों ने उसकी शादी नरसिंहगढ़ निवासी विनोद यादव के साथ कराई थी। शादी में परिजनों ने ससुराल वालों को एक लाख रूपए से लेकर गृहस्थी का सारा सामान दिया था। उस समय ससुराल वालों ने राजी खुशी उसे स्वीकार लिया था। अचानक उसकी सास राजूबाई ने उसके खिलाफ पति के कान भरना शुरू कर दिए थे। सास की बातों में आकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। सब का बोलना था कि वह उसके मायके से एक लाख रूपए और स्कॉर्पियो लेकर आए वरना अच्छा नहीं होगा। तंग आकर वह उसके मायके बैरसिया आ गई थी। मायके वालों से साथ जाकर पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पति विनोद यादव, सास राजूबाई, ससुर गोपाल सिंह और देवर पवन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कल प्रधानमंत्री तो आज नड्डा का एमपी दौरा
Don`t copy text!