Bhopal Chit Fund Fraud: आधा किलोमीटर के फासले में खुली थी लूटने वाली दो कंपनियां

Share

Bhopal Chit Fund Fraud: तीन साल पहले रातोंरात ताला बंद कर गायब हुई बोगस फर्म के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस

Bhopal Chit Fund Fraud
बोगस फर्म में निवेश करने से संबंधित साभार लिया गया सां​केतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज बोगस फर्म (Bhopal Chit Fund Fraud) से जुड़ी है। जिसे आम बोलचाल में चिटफंड कंपनी कहा जाता है। यह मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। यह कंपनियां जहां खुली थी उनके बीच महज आधा किलोमीटर का फासला था। इन्होंने कई गरीब परिवारों से झूठे सपने दिखाकर कंपनी में निवेश कराए। यह सिलसिला एक—दो नहीं लगभग पांच साल जारी रहा। फिर अचानक रातों रात यह कंपनियां भाग गई। इन कंपनियों के खिलाफ तीन साल से शिकायतें हो रही थी। पुलिस ने अब जाकर इस मामले में जालसाजी ओर गबन का केस दर्ज किया है।

किराना कारोबारी को लूट लिया

हबीबगंज थाना पुलिस ने 8 जून की शाम लगभग सात बजे धारा 420/406 (जालसाजी और गबन) का केस दर्ज किया है। शिकायत कमला राजपूत पति प्रताप सिंह उम्र 52 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले के आरोपी विनोद सिंह (Vinod Singh) और प्रदीप वर्मा (Pradeep Verma) है।  कंपनी का मुख्यालय लखनउ में था। उसकी एक ब्रांच यहां 11 नंबर पर भी थी। कमला राजपू​त (Kamla Rajput) ने करीब 22 लाख रुपए रियल विजन लैंड एंड डेव्हलपर में निवेश किए थे। इसी तरह दूसरी कंपनी दिल्ली की थी जिसका कार्यालय ई—6/61 अरेरा कॉलोनी में था। इस कंपनी के खिलाफ बरखेड़ा पठानी निवासी किराना व्यापारी रमेश चंद्र मिश्रा (Ramesh Chandra Mishra) ने दर्ज कराई है। प्रकरण में आरोपी दीपक त्रिपाठी (Deepak Tripathi) और जोगेंद्र सिंह (Jogendra Singh) बनाए गए हैं। उन्होंने इंफ्रा विजन लिमिटेड कंपनी में 20 लाख रुपए निवेश किए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूसरी पत्नी ने बेटे के लिए हक मांगा तो पति ने ​पीटा

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!