Bhopal News: तीन साल बहन—भाई बनकर किराए के मकानों में रहे

Share

Bhopal News:  अब जिसको भाई बोलती थी उसके खिलाफ बलात्कार की कथित बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई

Bhopal News
निशातपुरा थाना, भोपाल जिला— फाइल चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक युवती ने बलात्कार का केस दर्ज कराया है। उसकी ही जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता भाई—बहन बनकर किराए के मकान में रहते थे। ताजा खुलासा यह भी हुआ है कि आरोपी अब शादी करने जा रहा है। जिसकी भनक पीड़िता को लग गई थी। अब वह तीन साल तक बने रिश्तों को नाम देने की जिद कर रही है। जिससे किनारा करके आरोपी सीहोर भाग गया।

मकान मालिक ने किया खुलासा

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 8 जून की शाम लगभग सात बजे बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। घटना करोद स्थित आधार अस्पताल के पीछे एक मकान की है। पीड़िता जिसकी उम्र 27 साल है उसने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप सीहोर निवासी अर्जुन मीना (Arjun Meena) पर लगाया गया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता तीन साल से आरोपी के साथ रिलेशन में रहती थी। पीड़िता के पिता आबकारी विभाग में नौकरी करते हैं। दोनों 2019 में एक ही जगह पर प्रायवेट जॉब करते थे। पीड़िता फिलहाल एक सरकारी अस्पताल में नौकरी कर रही है। आरोपी के साथ वह करोंद इलाके में किराए से रहती थी।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

मजिस्ट्रीयल बयान होंगे दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने जब मकान मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि दोनों उनके मकान में पहले रहते थे। तब उन्होंने एक—दूसरे को भाई—बहन बताया था। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी शादी करने जा रहा था। यह खबर लगने के बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। उसका कहना था कि आरोपी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। लेकिन, वह अब मुकर रहा है। पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News : जिसको समझा तांत्रिक वह निकला चोर
Don`t copy text!