Bhopal News: लव मैरिज के कुछ महीने बाद तीन तलाक बोलकर पति चंपत

Share

Bhopal News: रिश्तों को स्वीकार नहीं रहा था आरोपी का परिवार, मनाने का झांसा देकर पत्नी को भेज दिया था मायके

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लव मैरिज के कुछ महीने बाद ही पति ने तलाक ​दे दिया। यह घटना एक मुस्लिम परिवार से जुड़ी है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमें पीड़िता ने घर में आकर पति की मारपीट करने पर पुलिस से मदद मांगी थी। आरोपी पति को पुलिस ने समझाईश भी दी। जब वह नहीं माना तो प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

ऐसे हुई थी पीड़िता से पहचान फिर…

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना की शुरूआत 25 अक्टूबर, 2022 से हुई थी। पीड़िता की उम्र 28 साल है। वह आरिफ नगर इलाके में रहती है। कॉलोनी में ही उसके पति के रिश्तेदार रहते हैं। वहां आने—जाने के दौरान आरोपी से पीड़िता की पहचान हुई थी। यह पहचान प्यार फिर रिश्तों में बंध गई। उसकी पिछले साल ही फाजिल (Fazil) से शादी हुई थी। यह शादी उसके परिजनों की रजामंदी से नहीं हुई थी। इसलिए पीड़िता को ससुराल वाले रखने के लिए राजी नहीं थे। आरोपी फाजिल का कहना था कि वह परिजनों को मना लेगा। तब तक वह मायके में जाकर रहे। काफी महीनों बाद भी जब परिवार ने उसे नहीं स्वीकारा तो उसने विरोध किया। इस विरोध के दौरान फाजिल ने पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी। जिस कारण यह प्रकरण पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने फाजिल और उसके परिवार को काफी समझाईश दी। जब वह नहीं माना तो 18 जनवरी की रात लगभग पौने आठ बजे 35/23 धारा 498—ए/294/323/506/4 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दरवाजा खोलकर सोना पड़ा महंगा
Don`t copy text!